This is an archived article last updated on Nov 3, 2023. The information may be outdated.

ODI World Cup के इतिहास में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? ऑस्ट्रेलियाके खिलाफ चौंकाने वाले आकड़े

Last Updated: Nov 3, 2023, 00:45 IST

वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो गया है. इस बार यह क्रिकेट महाकुम्भ भारत की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ल्ड कप में भारत समेत दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. ऐसे में चलिये देखते है भारत का विश्व कप में कैसा है जीत का रिकॉर्ड. पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में भारत का जीत का रिकॉर्ड चौंकाने वाला है. 

वनडे विश्व कप इतिहास में कैसा है भारत का जीत का रिकॉर्ड
वनडे विश्व कप इतिहास में कैसा है भारत का जीत का रिकॉर्ड

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो गया है. इस बार यह क्रिकेट महाकुम्भ भारत की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ल्ड कप में भारत समेत दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. 

इससे पहले वर्ष 2011 में वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में किया गया था. जिसमें भारत ने श्रीलंका को हराकर चैम्पियन बना था. इस बार भी भारत के लिये यह विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है. 

ऐसे में चलिये देखते है भारत का विश्व कप में कैसा है जीत का रिकॉर्ड. पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में भारत का जीत का रिकॉर्ड चौंकाने वाला है. भारत अभी तक विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैच खेले है जिसमें से सिर्फ 5 मैच में भारत को जीत मिली है और आठ मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. 

यह भी देखें:  

ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें

ICC World Cup 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट 

पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक रिकॉर्ड:

वनडे विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का है. भारत अभी तक विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है. पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक खेले गये आठ मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. पाकिस्तान को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. 

अन्य टीमों के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड:

वहीं वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने अब तक 9 मैच खेले है जिसमें से 4 में भारत को जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है वहीं एक मैच टाई रहा है.

श्रीलंका में खिलाफ भारत अभी तक 10 मैच खेला है जिसमें से 5 में जीत और चार में हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की बात करे तो भारत में पांच मैच खेले है जिसमें से 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. 

विश्व कप में अब तक किन टीमों ने लिया है भाग: 

भारत  श्रीलंका
बांग्लादेश पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
नीदरलैंड्स आयरलैंड
कनाडा दक्षिण अफ्रीका
वेस्टइंडीज़ न्यूजीलैंड
केन्या जिम्बाब्वे  

ODI World Cup 2023 की 9 टीमों में खिलाफ भारत का प्रदर्शन:

बनाम मैच जीत हार टाई बेनतीजा
ऑस्ट्रेलिया 13 5 8 0 0
श्रीलंका 10 5 4 0 1
न्यूजीलैंड 9 4 5 0 0
इंग्लैंड 9 4 4 1 0
पाकिस्तान 8 8 0 0 0
दक्षिण अफ्रीका 5 2 3 0 0
बांग्लादेश 5 4 1 0 `0
नीदरलैंड्स 2 2 0 0 0
अफगानिस्तान 3 3 0 0 0

वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, केएल राहुल, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें: 

ODI World Cup के इतिहास में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 1, 2023, 00:45 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News