UGC NET December 2026 Registration: 5.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। NTA ने आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तय की है। 25 अक्टूबर तक 5.5 लाख से अधिक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जबकि 3.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर शुल्क जमा कर चुके हैं।
UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 25 अक्टूबर 2026 तक के रजिस्ट्रेशन से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, अब तक कुल 5,50,048 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 3,73,419 उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म पूरा करने के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Registrations for UGC-NET December 2026 are underway. As on 25 October 2026: • 5,50,048 candidates have registered • 3,73,419 candidates have completed their applications and paid the fee • 1,36,993 candidates are yet to upload their photograph and signature, and their fee payment is also pending • 31,580 candidates have uploaded their photograph and signature, but have not yet paid the application fee Candidates who have not yet applied are encouraged to submit their applications at the earliest. Applicants with incomplete forms are advised to complete all pending steps, pay the application fee and download the Confirmation Page. Do not wait until the last date. यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए पंजीकरण जारी हैं। 25 अक्टूबर 2026 तक: • 5,50,048 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है • 3,73,419 अभ्यर्थियों ने आवेदन पूरा कर शुल्क का भुगतान कर दिया है • 1,36,993 अभ्यर्थियों का फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना बाकी है • 31,580 अभ्यर्थियों ने फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर दिए हैं, लेकिन आवेदन शुल्क का भुगतान अभी बाकी है जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा करें। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अधूरा है, वे सभी लंबित चरण पूरे करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Confirmation Page डाउनलोड करना न भूलें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें। Last date to apply: 28 October 2026 Apply now | अभी आवेदन करें https://t.co/Y7NeernoHZ Helpline: 011-40759000 #UGCNET #NTA #NationalTestingAgency #UGCNETDecember2026
— National Testing Agency (@NTA_Exams) October 26, 2026
UGC NET December 2026: आवेदन की स्थिति
25 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कई उम्मीदवारों के आवेदन अभी अधूरे हैं। कुछ उम्मीदवारों ने पंजीकरण करने के बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए हैं, जबकि कुछ ने आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है। UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले और आवेदन शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों का विवरण दिया गया है।
| आवेदन का विवरण | उम्मीदवारों की संख्या |
| कुल रजिस्ट्रेशन | 5,50,048 |
| आवेदन पूरा और शुल्क जमा | 3,73,419 |
| फोटो, हस्ताक्षर अपलोड और शुल्क भुगतान बाकी | 1,36,993 |
| फोटो और हस्ताक्षर अपलोड, शुल्क भुगतान बाकी | 31,580 |
UGC NET December 2026 Last Date: 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी जरूरी जानकारी सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अधूरा आवेदन कैसे पूरा करें?
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, लेकिन उनका आवेदन अभी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें सभी लंबित चरण पूरे करने होंगे। उम्मीदवारों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
शुल्क जमा करने के बाद आवेदन की पुष्टि करना जरूरी है। सभी चरण पूरे होने पर Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। यह भविष्य में आवेदन से जुड़ी जानकारी देखने के काम आ सकता है।
UGC NET December 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें?
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर UGC NET December 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
-
अब आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन पूरा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड कर लें।
UGC NET December 2026: हेल्पलाइन नंबर
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने में कोई समस्या हो रही है तो वह नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर कॉल कर सकते हैं।
-
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.