HTET Answer Key 2025 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने HTET 2025 परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की थी। यह परीक्षा Level 1 (PRT), Level 2 (TGT) और Level 3 (PGT) के लिए हुई। बोर्ड ने सभी स्तरों की प्रारंभिक (Provisional) उत्तर कुंजी आज 31 जुलाई 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार हरियाणा TET परीक्षा में शामिल हुए थे, वे bseh.org.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि आपको उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो आप 1 से 3 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क के साथ, आवश्यक तथ्य और प्रमाण जमा कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए पोर्टल या लिंक का उपयोग करें।
HTET Answer Key 2025 PDF Download Link
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने PRT (लेवल 1), TGT (लेवल 2) और PGT (लेवल 3) के लिए HTET उत्तर कुंजी 2025 की PDF लिंक सक्रिय कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
HTET TGT Answer Key 2025 PDF Link | |
Haryana TET PGT Answer Key 2025 PDF Link | |
HTET PRT Answer Key 2025 PDF Link |
HTET उत्तर कुंजी 2025 - हरियाणा टीईटी परीक्षा हाइलाइट्स
हरियाणा टीईटी 2025 की उत्तर कुंजी लेवल 1 (पीआरटी), लेवल 2 (टीजीटी) और लेवल 3 (पीजीटी) के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर पीडीएफ में उपलब्ध है । इससे उम्मीदवार अपने सही उत्तरों को चेक कर सकते हैं और संभावित अंक जान सकते हैं। हर सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों पर कोई नकारात्मक अंक (Negative Point) नहीं कटेगा। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और परिणाम आने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। हरियाणा टीईटी परीक्षा 2025 से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संस्था | हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड |
परीक्षा का नाम | हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
HTET उत्तर कुंजी 2025 | 31 जुलाई 2025 |
HTET परीक्षा तिथि 2025 | 30 और 31 जुलाई 2025 |
परीक्षा का उद्देश्य | प्राथमिक शिक्षक, टीजीटी, पीजीटी के लिए पात्रता परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bseh.org.in |
Haryana TET Answer Key 2025: हरियाणा टेट उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों के लिए Haryana TET उत्तर कुंजी देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरमों का पालन कर सकते हैं:
-
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "HTET 2025 Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने दिए हुए परीक्षा स्तर (लेवल) को चुनें और फिर अपना विषय चुनें।
-
HTET उत्तर कुंजी 2025 PDF आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
-
अपने उत्तरों से मिलान करके अनुमानित अंक निकालें।
-
भविष्य में उपयोग के लिए उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation