This is an archived article last updated on Nov 19, 2023. The information may be outdated.

ODI World Cup Final Record: फाइनल में कैसा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का अब तक का प्रदर्शन?

Last Updated: Nov 19, 2023, 11:25 IST

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में क्रिकेट जगत की दो सबसे ताकतवर टीमें आमने- सामने होने जा रही है. क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चर्चित प्रतिद्वंद्विता हमेशा से ही देखने को मिली है. भारत चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाया है. चलिये जानते है वनडे विश्व कप के फाइनल में कैसा है ऑस्ट्रेलिया और भारत का प्रदर्शन.  

वनडे विश्व कप फाइनल में कैसा है भारत का प्रदर्शन
वनडे विश्व कप फाइनल में कैसा है भारत का प्रदर्शन

ODI World Cup Final Record: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में क्रिकेट जगत की दो सबसे ताकतवर टीमें आमने- सामने होने जा रही है. क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चर्चित प्रतिद्वंद्विता हमेशा से ही देखने को मिली है. 

भारत कई आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार चुका है लेकिन इस मैच में दोनों टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा. जिसकी पूरी तैयारियां कर ली गयी है.     

वनडे विश्व कप के फाइनल में कैसा है भारत का प्रदर्शन:

भारत चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाया है. पिछले खेले तीन फाइनल मुकाबलों में भारत को 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है. भारत साल 1983 में पहली बार फाइनल में पहुंचा था जहां कपिल देव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज़ को हराकर ख़िताब अपने नाम किया था. 

दूसरी बार साल 2003 में भारतीय टीम पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नेतृत्व में फाइनल में पहुंची थी जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 125 रनों से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया था. वहीं साल 2011 के विश्व कप को कौन भूल सकता है जब भारत में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार चैंपियन बना था.   

यह भी देखें:

ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें

ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें

वनडे विश्व कप फाइनल में भारत का प्रदर्शन

विश्व कप संस्करण

मेजबान 

फाइनल मैच

परिणाम 

भारतीय कप्तान 

1983

इंग्लैंड

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़  

भारत 43 रनों से जीता  

कपिल देव 

2003

दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत 125 रनों से हारा  

सौरव गांगुली 

2011

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश

भारत बनाम श्रीलंका

भारत 6 विकेट से जीता 

महेंद्र सिंह धोनी 

2023

भारत

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया       

 

रोहित शर्मा 

वनडे विश्व कप के फाइनल में कैसा है ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन:

वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है. ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड 8वीं बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है. पिछले 7 फाइनल में से ऑस्ट्रेलिया ने पांच में जीत दर्ज की है वहीं 2 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. कंगारुओं ने लगातार 1999, 2003 और 2007 का विश्व कप जीतकर नया रिकॉर्ड कायम किया है.

                   वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

विश्व कप संस्करण

मेजबान 

फाइनल मैच

परिणाम 

1975

इंग्लैंड 

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज़ 

ऑस्ट्रेलिया 17 रनों से हारा

1987

भारत और पाकिस्तान 

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 

ऑस्ट्रेलिया 7 रनों से जीता 

1996 

भारत और पाकिस्तान 

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका 

ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से हारा

1999

इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान 

ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता 

2003 

दक्षिण अफ्रीका 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया 125 रनों से जीता 

2007

वेस्ट इंडीज़ 

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका 

ऑस्ट्रेलिया 53 रनों से जीता 

2015 

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड 

ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीता 

2023 

भारत 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

 

वनडे विश्व कप भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया:

भारत और ऑस्ट्रेलिया आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप में 13 बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं और उनके बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता है। इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है और उसने 13 में से 8 मैचों में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है.  भारत 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल और 2003 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था. 

तारीख

विजेता

जीत का अंतर

13 जून 1983

ऑस्ट्रेलिया

162 रन

20 जून 1983

भारत

118 रन

9 अक्टूबर 1987

ऑस्ट्रेलिया

1 रन

22 अक्टूबर 1987

भारत

56 रन

1 मार्च 1992

ऑस्ट्रेलिया

1 रन

27 फ़रवरी 1996

ऑस्ट्रेलिया

16 रन

4 जून 1999

ऑस्ट्रेलिया

77 रन

15 फ़रवरी 2003

ऑस्ट्रेलिया

9 विकेट

23 मार्च 2003

ऑस्ट्रेलिया

125 रन

24 मार्च 2011

भारत

5 विकेट

26 मार्च 2015

ऑस्ट्रेलिया

95 रन

9 जून 2019

भारत

36 रन

8 अक्टूबर 2023

भारत

6 विकेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 19, 2023, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News