This is an archived article last updated on Nov 23, 2023. The information may be outdated.

ODI Cricket World Cup 2023 प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल सहित फुल विनर लिस्ट देखें यहां

Last Updated: Nov 23, 2023, 23:43 IST

ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को हराकर छठी बार विश्व विजेता बन गया है. भारत का तीसरी बार वर्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया. रोहित के नेतृत्व में भारत ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से पार नहीं पा सका. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शानदार शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.   

वनडे वर्ल्ड कप 2023 हाइलाइट्स
वनडे वर्ल्ड कप 2023 हाइलाइट्स

World Cup Winners 2023 and Awards List: ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को हराकर छठी बार विश्व विजेता बन गया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 240 के स्कोर पर रोक दिया. 

भारत का तीसरी बार वर्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया. रोहित के नेतृत्व में भारत ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से पार नहीं पा सका.  

हेड ने खेली एतिहासिक पारी: 

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शानदार शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया को छठी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. मैच में मार्नस लाबुशेन ने भी उनका खूब साथ दिया और शानदार अर्द्धशतक भी जड़ा. हेड ने 137 रन बनाये जिसमें उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाये. 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सफल आयोजन भारत की मेजबानी में किया गया. इस विश्व कप में दुनिया की 10 टीमों ने भाग लिया. विश्व कप 2023 का फाइनल मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया.  

इस आर्टिकल में हम विश्व कप 2023 के सभी प्रकार के अवार्ड्स विजेताओं की बात करेंगे. आप इस आर्टिकल में वर्ल्ड कप विजेता, उपविजेता, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, गोल्डन बैट विजेता, और गोल्डन बॉल विजेता सहित सभी प्रकार के विजेताओं की पूरी लिस्ट देख सकेंगे. 

यह भी देखें:

ICC T20 World Cup 2024 शेड्यूल, फॉर्मेट,भाग लेनें वाली टीमें और वेन्यू सहित पूरी डिटेल्स देखें यहां

वनडे वर्ल्ड कप 2023 हाइलाइट्स:

ऐडमिनिस्ट्रेटर

आईसीसी 

तारीख 

05 अक्टूबर से 19 नवम्बर 

टूर्नामेंट फॉर्मेट 

राउंड-रॉबिन और नॉकआउट

मेजबान 

भारत 

भाग लेने वाली टीमें 

10

टोटल मैच 

48

 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 विजेता लिस्ट:

 

विजेता 

ऑस्ट्रेलिया

उपविजेता 

भारत 

प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट 

विराट कोहली (765 रन)

गोल्डन बैट

विराट कोहली (भारत)

गोल्डन बॉल 

मोहम्मद शमी (24 विकेट)

प्लेयर ऑफ़ द मैच (फाइनल)

ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)

सर्वाधिक रन

विराट कोहली (765 रन)

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

ग्लेन मैक्सवेल (201*)

सर्वाधिक शतक

क्विंटन डी कॉक (4)

सर्वाधिक छक्के

रोहित शर्मा (31)

बेस्ट गेंदबाजी फिगर 

मोहम्मद शमी (7/57)

सर्वाधिक विकेट आउट   

क्विंटन डी कॉक (20)

सर्वाधिक आउटफील्ड कैच:

डेरिल मिशेल (11)

1975 में खेला गया था पहला वर्ल्ड कप: 

पुरुषों के एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का पहला संस्करण 1975 में इंग्लैंड में खेला गया था जिसमें आठ टीमें शामिल थीं - इंग्लैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीका.

वेस्ट इंडियन क्रिकेट टीम ने, क्लाइव लॉयड के नेतृत्व में, लॉर्ड्स में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर पहला विश्व कप जीता था. 

 

          वनडे विश्व कप विजेता (1975 से 2023)

वर्ष

विजेता

उपविजेता

मेजबान

2023

ऑस्ट्रेलिया

भारत 

भारत 

2019

इंग्लैंड

न्यूज़ीलैंड

इंग्लैंड, वेल्स

2015

ऑस्ट्रेलिया

न्यूज़ीलैंड

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

2011

भारत 

श्रीलंका 

भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश

2007

ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका 

वेस्ट इंडीज

2003

ऑस्ट्रेलिया

भारत 

दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे, केन्या 

1999

ऑस्ट्रेलिया

पाकिस्तान

इंग्लैंड 

1996

श्रीलंका 

ऑस्ट्रेलिया

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका

1992

पाकिस्तान

इंग्लैंड 

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

1987

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड 

भारत, पाकिस्तान

1983

भारत 

वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड 

1979

वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड 

इंग्लैंड 

1975

वेस्ट इंडीज

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 23, 2023, 23:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News