This is an archived article last updated on Nov 28, 2023. The information may be outdated.

IPL 2024 Auction: Hardik Pandya की हुई घर वापसी, देखें रिलीज़ किए गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट?

Last Updated: Nov 28, 2023, 14:26 IST

विश्व कप के बाद दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब दुनिया की सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल पर लगी हुई है.  फैन्स में अब इस बात को जानने की उत्सुकता है कि IPL 2024 के शुरू होने से पहले आईपीएल में खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन कब और कहां आयोजित किया जायेगा.साथ ही चलिये जानते है कि किस टीम ने किस खिलाड़ी को ट्रेड स्वैप के माध्यम से अपनी टीम में शामिल किया.    

किस टीम ने किसको किया रिलीज़ और किसने ख़रीदा
किस टीम ने किसको किया रिलीज़ और किसने ख़रीदा

IPL 2024 Schedule and Auction: हाल ही में भारत की सफल मेजबानी में वनडे क्रिकेट विश्व कप का समापन हो गया जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया. विश्व कप के बाद दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल पर लगी हुई है. 

क्रिकेट फैन्स की नजरे अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर लगी हुई है. फैन्स में अब इस बात को जानने की उत्सुकता है कि IPL 2024 के शुरू होने से पहले आईपीएल में खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन कब और कहां आयोजित किया जायेगा. 

गौरतलब है कि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव का भी आयोजन किया जायेगा जिसके मद्देनजर आईपीएल के आयोजन में भी कुछ बदलाव किये जा सकते है हालांकि इसके सम्बन्ध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. 

हार्दिक पंड्या की हुई घर वापसी:

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की उनकी पुरानी टीम मुंबई इन्डियन्स में वापसी हो गयी है. ऑल इन कैश ट्रेड के तहत मुंबई फ्रेंचाइजी ने पंड्या को ख़रीदा है. लेकिन पहले ख़बरें आई थी कि गुजरात ने पंड्या को रिटेन कर लिया है. गौरतलब है कि खिलाड़ियों के ट्रेड की समय सीमा 26 नवंबर को शाम 4 बजे समाप्त हो गयी. एक अलग ट्रेड में, एमआई के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रेड कर लिया गया है.

शुबमन गिल बने गुजरात के कप्तान:

वहीं भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज को गुजरात फ्रेंचाइजी ने अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है.

रिलीज़ किये गए सबसे महंगे खिलाड़ी:

 इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने आईपीएल 2024 से पहले रिलीज़ किये गए सबसे महंगे खिलाड़ी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन में स्टोक्स को 16.25 करोड़ में ख़रीदा था.        

रिलीज़ किये गए सबसे महंगे 5 खिलाड़ी

खिलाड़ी प्राइज टीम
बेन स्टोक्स 16.25 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स
हेरी ब्रूक 13.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
शार्दुल ठाकुर 10.75 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
वनिंदु हसरंगा 10.75 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
हर्शल पटेल 10.75 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

कब और कहां होगा आईपीएल ऑक्शन 2024:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए होने वाली खिलाड़ियों के ऑक्शन पर अब सबकी नजरें टिकी हुई है. वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरें होगी.     

आईपीएल 2024 के सीज़न से पहले आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित की जाएगी. यह पहली बार होगा जब आईपीएल की नीलामी देश के बाहर आयोजित की जाएगी. 

पिछले साल, बीसीसीआई ने शुरुआत में इस्तांबुल में नीलामी आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन अंततः इसे कोच्चि में आयोजित किया गया था. यह प्रत्येक खिलाड़ी के लिए तीन साल के अनुबंध का तीसरा और अंतिम वर्ष होगा और अगले साल एक मेगा-नीलामी होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

IPL Auction 2024: इन पांच खिलाड़ियों के लिए अपना पर्स खाली कर सकती है IPL की टीमें!

ICC T20 World Cup 2024 शेड्यूल, फॉर्मेट,भाग लेनें वाली टीमें और वेन्यू सहित पूरी डिटेल्स यहां देखें

 

रिलीज़ और रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट:

आईपीएल 2024 से फले कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है, जिनकी पूरी लिस्ट टीम वाइज नीचे दी गयी है-

टीम
रिटेन किये गए खिलाड़ी
रिलीज़ किये गए खिलाड़ी
ट्रेड किये गए खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस (MI)
  • रोहित शर्मा (कप्तान)
  • डेवाल्ड ब्रेविस
  • सूर्यकुमार यादव
  • ईशान किशन
  • एन. तिलक वर्मा
  • टिम डेविड
  • विष्णु विनोद
  • अर्जुन तेंदुलकर
  • शम्स मुलानी
  • नेहल वढेरा
  • जसप्रित बुमराह
  • कुमार कार्तिकेय
  • पीयूष चावला
  • आकाश मधवाल
  • जेसन बेहरेनडोर्फ
  • मो. अरशद खान
  • रमनदीप सिंह
  • रितिक शौकीन
  • राघव गोयल
  • जोफ्रा आर्चर
  • ट्रिस्टन स्टब्स
  • डुआन जानसन
  • झे रिचर्डसन
  • रिले मेरेडिथ
  • क्रिस जॉर्डन
  • संदीप वारियर

हार्दिक पंड्या (ऑल इन कैश ट्रेड, गुजरात टाइटंस से)

रोमारियो शेफर्ड (लखनऊ सुपर जायंट्स से)

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)
  • केएल राहुल (कप्तान)
  • क्विंटन डी कॉक
  • निकोलस पूरन
  • आयुष बदोनी
  • काइल मेयर्स
  • मार्कस स्टोइनिस
  • दीपक हुडा
  • रवि बिश्नोई
  • नवीन उल हक
  • क्रुणाल पंड्या
  • युद्धवीर सिंह
  • प्रेरक मांकड़
  • यश ठाकुर
  • अमित मिश्रा
  • मार्क वुड
  • मयंक यादव
  • मोहसिन खान
  • जयदेव उनादकट
  • डेनियल सैम्स
  • मनन वोहरा
  • स्वप्निल सिंह
  • करण शर्मा
  • अर्पित गुलेरिया
  • सूर्यांश शेडगे
  • करुण नायर
देवदत्त पडिक्कल (राजस्थान रॉयल्स से)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
  • नितीश राणा
  • रिंकू सिंह
  • रहमानुल्लाह गुरबाज़
  • श्रेयस अय्यर
  • जेसन रॉय
  • सुनील नरेन
  • सुयश शर्मा
  • अनुकूल रॉय
  • आंद्रे रसेल
  • वेंकटेश अय्यर
  • हर्षित राणा
  • वैभव अरोड़ा
  • वरुण चक्रवर्ती
  • शाकिब अल हसन
  • लिटन दास
  • आर्या देसाई
  • डेविड विसे
  • नारायण जगदीसन
  • मनदीप सिंह
  • कुलवंत खेजरोलिया
  • शार्दुल ठाकुर
  • लॉकी फर्ग्यूसन
  • उमेश यादव
  • टिम साउदी
  • जॉनसन चार्ल्स
किसी भी प्लेयर का ट्रेड नहीं किया.
गुजरात टाइटंस (GT)

 

  • शुबमन गिल (कप्तान)
  • डेविड मिलर
  • मैथ्यू वेड
  • रिद्धिमान साहा
  • केन विलियमसन
  • अभिनव मनोहर
  • बी साई सुदर्शन
  • दर्शन नालकंडे
  • विजय शंकर
  • जयंत यादव
  • राहुल तेवतिया
  • मोहम्मद शमी
  • नूर अहमद
  • साई किशोर
  • राशिद खान
  • जोशुआ लिटिल
  • मोहित शर्मा
  • यश दयाल
  • केएस भरत
  • शिवम मावी
  • उर्विल पटेल
  • प्रदीप सांगवान
  • ओडियन स्मिथ
  • अल्ज़ारी जोसेफ
  • दासुन शनाका
किसी भी प्लेयर का ट्रेड नहीं किया.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
  • एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर)
  • मोइन अली
  • दीपक चाहर
  • डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर)
  • तुषार देशपांडे
  • शिवम दुबे
  • रुतुराज गायकवाड
  • राजवर्धन हंगरगेकर
  • रवींद्र जड़ेजा
  • अजय मंडल
  • मुकेश चौधरी
  • मथीशा पथिराना
  • अजिंक्य रहाणे
  • शेख रशीद
  • मिशेल सैंटनर
  • सिमरजीत सिंह
  • निशांत सिंधु
  • प्रशांत सोलंकी
  • महेश थीक्षाना
  • बेन स्टोक्स
  • ड्वेन प्रीटोरियस
  • भगत वर्मा
  • सुभ्रांशु सेनापति
  • अंबाती रायुडू
  • काइल जैमीसन
  • आकाश सिंह
  • सिसंदा मगला
किसी भी प्लेयर का ट्रेड नहीं किया.
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • ऋषभ पंत
  • प्रवीण दुबे
  • डेविड वार्नर
  • विक्की ओस्टवाल
  • पृथ्वी शॉ
  • एनरिक नॉर्टजे
  • अभिषेक पोरेल
  • कुलदीप यादव
  • अक्षर पटेल
  • लुंगी एनगिडी
  • ललित यादव
  • खलील अहमद
  • मिशेल मार्शम
  • ईशांत शर्मा
  • यश ढुल
  • मुकेश कुमार
  • रिले रोसौव
  • चेतन सकारिया
  • रोवमैन पॉवेल
  • मनीष पांडे
  • फिल साल्ट
  • मुस्तफिजुर रहमान
  • कमलेश नागरकोटी
  • रिपल पटेल
  • सरफराज खान
  • अमन खान
  • प्रियम गर्ग
किसी भी प्लेयर का ट्रेड नहीं किया.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  • अब्दुल समद
  • एडेन मार्कराम (कप्तान)
  • राहुल त्रिपाठी
  • ग्लेन फिलिप्स
  • हेनरिक क्लासेन
  • मयंक अग्रवाल
  • अनमोलप्रीत सिंह
  • उपेन्द्र सिंह यादव
  • नितीश कुमार रेड्डी
  • अभिषेक शर्मा
  • मार्को जानसेन
  • वाशिंगटन सुंदर
  • सनवीर सिंह
  • भुवनेश्वर कुमार
  • टी नटराजन
  • मयंक मारकंडे
  • उमरान मलिक
  • फजलहक फारूकी
  • हैरी ब्रुक
  • समर्थ व्यास
  • कार्तिक त्यागी
  • विवरांत शर्मा
  • अकील होसेन
  • आदिल राशिद
शाहबाज़ अहमद (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • विराट कोहली
  • रजत पाटीदार
  • अनुज रावत
  • दिनेश कार्तिक
  • सुयश प्रभुदेसाई
  • विल जैक्स
  • महिपाल लोमरोर
  • कर्ण शर्मा
  • मनोज भंडागे
  • विशाक विजयकुमार
  • आकाश दीप
  • मोहम्मद सिराज
  • रीस टॉपले
  • हिमांशु शर्मा
  • राजन कुमार
  • वानिंदु हसरंगा
  • हर्षल पटेल
  • जोश हेज़लवुड
  • फिन एलन
  • माइकल ब्रेसवेल
  • डेविड विली
  • वेन पार्नेल
  • सोनू यादव
  • अविनाश सिंह
  • सिद्दार्थ कौल
  • केदार जाधव
  • कैमरून ग्रीन (ऑल इन कैश डील मुंबई इंडियन्स से)
  • मयंक डागर (सनराइजर्स हैदराबाद से)

 

राजस्थान रॉयल्स (RR)
  • संजू सैमसन (कप्तान)
  • जोस बटलर
  • शिमरोन हेटमायर
  • यशस्वी जयसवाल
  • ध्रुव जुरेल
  • रियान पराग
  • डोनोवन फरेरा
  • कुणाल राठौड़
  • रविचंद्रन अश्विन
  • कुलदीप सेन
  • नवदीप सैनी
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • संदीप शर्मा
  • ट्रेंट बोल्ट
  • युजवेंद्र चहल
  • एडम ज़म्पा
  • जो रूट
  • अब्दुल बासिथ
  • जेसन होल्डर
  • आकाश वशिष्ठ
  • कुलदीप यादव
  • ओबेद मैककॉय
  • मुरुगन अश्विन
  • केसी करियप्पा
  • केएम आसिफ
अवेश खान (लखनऊ सुपर जाइंट्स से)
पंजाब किंग्स (PBKS)

  • शिखर धवन (कप्तान)
  • लियाम लिविंगस्टोन
  • जॉनी बेयरस्टो
  • गुरनूर सिंह बराड़
  • जितेश शर्मा
  • शिवम सिंह
  • राहुल चाहर
  • प्रभसिमरन सिंह
  • मैथ्यू शॉर्ट
  • अर्शदीप सिंह
  • हरप्रीत भाटिया
  • हरप्रीत बराड़
  • अथर्व तायदे
  • विदवथ कावरप्पा
  • ऋषि धवन
  • कगिसो रबाडा
  • सैम कुरेन
  • नाथन एलिस
  • सिकंदर रज़ा
  • भानुका राजपक्षे
  • मोहित राठी
  • बलतेज ढांडा
  • राज अंगद बावा
  • शाहरुख खान
किसी भी प्लेयर का ट्रेड नहीं किया.

ऑक्शन में कितने रुपये खर्च कर पाएंगी टीमें:

2024 सीज़न के लिए अपनी टीम तैयार करने के लिए प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये (लगभग 12.02 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का पर्स होगा, जो पिछले सीज़न के 95 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये अधिक है. 

साथ ही प्रत्येक टीम को मिनी ऑक्शन 2024 के दिन कितना खर्च करना है, यह 2023 की नीलामी से उनके खर्च न किए गए पर्स (पैसे) के अलावा, उनके द्वारा रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों के मूल्य पर निर्भर करेगा. 

अभी किस टीम के पास है कितने पैसे?

वर्तमान में INR 12.20 करोड़ के साथ पंजाब किंग्स के पास सबसे बड़ा पर्स है जबकि मुंबई इंडियंस के पास INR 0.05 करोड़ रुपये ही पर्स में बचे है. इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण से पहले मिनी-नीलामी से पहले एक टीम कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती है, इसमें पर्स एक बड़ी भूमिका निभाता है.

टीम पर्स में बचा पैसा
पंजाब किंग्स    12.20 करोड़  
सनराइजर्स हैदराबाद  6.55 करोड़ 
गुजरात टाइटंस  4.45 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स   4.45 करोड़
लखनऊ सुपर जाइंट्स 3.55 करोड़ 
राजस्थान रॉयल्स   3.35 करोड़ 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर   1.75 करोड़  
कोलकाता नाइट राइडर्स   1.65 करोड़  
चेन्नई सुपर किंग्स  1.5 करोड़ 
मुंबई इंडियंस   0.05 करोड़ 

नोट- रिटेंशन और रिलीज़ विंडो बंद होने से पहले, प्रत्येक टीम के लिए आईपीएल पर्स का डेटा दिया गया है. 

क्या 2024 का आईपीएल भारत के बाहर होगा?

आगामी आम चुनाव को देखते हुए आईपीएल के भारत से बाहर कराने पर भी विचार किया जा सकता है. हालांकि इसके बारें में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. सूत्रों की मानें तो आईपीएल को लेकर सरकार से चर्चा चल रही है जिसके बारें में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा.  

दो बार भारत से बाहर आयोजित हुआ है आईपीएल:

आपको बताते चले कि देश में आम चुनावों के चलते दो बार आईपीएल का आयोजन देश के बाहर किया गया था. साल 2009 लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल का आयोजन साउथ अफ्रीका में किया गया था. वहीं 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण IPL के आधे हिस्से का आयोजन UAE में कराया गया था.     

यह भी पढ़ें:

ICC Cricket World Cup 2027: कहां खेला जायेगा अगला क्रिकेट वर्ल्ड कप, कितनी टीमें लेंगी भाग जानें सब कुछ

Stop Clock Rule: आईसीसी ने लाया एक नया नियम, बिना गेंद खेले मिलेंगे 5 रन

आईपीएल 2024 टीमों के संभावित कप्तानों की लिस्ट:

टीम कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स शिखर धवन
सनराइजर्स हैदराबाद एडेन मार्कराम
दिल्ली कैपिटल्स डेविड वार्नर या ऋषभ पंत
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन
गुजरात टाइटंस शुबमन गिल
लखनऊ सुपर जायंट्स केएल राहुल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाफ डु प्लेसिस

यह भी पढ़ें:

ODI Cricket World Cup 2023 प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल सहित फुल विनर लिस्ट यहां देखें 

कैप्टन की शादी और वर्ल्डकप की ट्रॉफी के बीच का ये कनेक्शन आपको हैरान कर देगा!

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 28, 2023, 14:26 IST

FAQs

  • आईपीएल का पिछला संस्करण किस टीम ने जीता?
    +
    चेन्नई सुपर किंग्स
  • आईपीएल ऑक्शन 2024 में प्रत्येक टीम अधिकतम कितना पैसा खर्च कर सकती है?
    +
    100 करोड़ रुपये
  • आईपीएल 2024 कब से शुरू होगा?
    +
    आईपीएल नीलामी 2024, 19 दिसंबर 2023 को दुबई में होगी. जबकि आईपीएल 2024, 23 मार्च 2024 से 29 मई 2024 तक खेले जाने की उम्मीद है.
  • क्या आईपीएल 2024 में 12 टीमें होंगी?
    +
    आईपीएल 2024 में भी 10 आईपीएल टीमें ही हिस्सा लेंगी. आईपीएल मैनेजमेंट ने आईपीएल में और टीमों को बढ़ाने का अभी कोई ऐसा फैसला नहीं लिया है.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News