This is an archived article last updated on Dec 18, 2023. The information may be outdated.

Stop Clock Rule: आईसीसी ने लाया एक नया नियम, बिना गेंद खेले मिलेंगे 5 रन

Last Updated: Dec 18, 2023, 17:38 IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक नए नियम का ऐलान किया है, यह नियम खेल की गति को बढ़ाने या औसत समय का पालन करने के लिए लाया गया है. इस नए नियम को मुख्य कार्यकारी समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है. यह नया नियम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से लागू हो जायेगा जो 3 दिसंबर से शुरू होने वाली है.

क्या है स्टॉप क्लॉक (Stop Clock) नियम?
क्या है स्टॉप क्लॉक (Stop Clock) नियम?

Stop Clock Rule: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक नए नियम का ऐलान किया है, यह नियम खेल की गति को बढ़ाने या औसत समय का पालन करने के लिए लाया गया है. इस नए नियम के कारण टीमों को अपने ओवर की गति बनाये रखना होगा नहीं पेनल्टी के तौर पर विपक्षी टीम को इसका फायदा मिलेगा. 

इस नए नियम को मुख्य कार्यकारी समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है. यह नया नियम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से लागू हो जायेगा जो 3 दिसंबर से शुरू होने वाली है. इस नए नियम से कप्तानों को गेंदबाजी की गति पर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो पेनाल्टी के रन विपक्षी टीम को दिए जायेंगे.  

यह भी देखें:

कैप्टन की शादी और वर्ल्डकप की ट्रॉफी के बीच का ये कनेक्शन आपको हैरान कर देगा!

क्या है स्टॉप क्लॉक (Stop Clock) नियम?

स्टॉप क्लॉक (Stop Clock) नियम को क्रिकेट में ओवरों के बीच लगने वाले समय को नियंत्रित करने के लिए लाया गया है. इसके तहत "यदि गेंदबाजी टीम पिछले ओवर के पूरा होने के 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर फेंकने के लिए तैयार नहीं है, तो एक पारी में तीसरी बार ऐसा होने पर पांच रन का जुर्माना लगाया जाएगा.''

अभी तक क्या था नियम?

अभी तक ICC ने धीमी ओवर गति से निपटने के लिए वनडे और T20I में एक फील्डर को 30-यार्ड सर्कल के अन्दर लाने का नियम लागू किया था. इस नियम को जनवरी में T20I में और इस साल की शुरुआत में जून-जुलाई में विश्व कप क्वालीफायर के दौरान वनडे में लागू किया गया था.        

वनडे में बोलिंग साइड को 50 ओवर फेंकने के लिए 3.5 घंटे दिए जाते है, वहीं T20 में 20 ओवर फेंकने के लिए एक घंटे और 25 मिनट दिए जाते है इससे अधिक समय लगने पर 30 यार्ड वाला नियम लागू होता था. और आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत जुर्माने का भी प्रावधान था.      

किस फॉर्मेट में लागू होगा नया नियम:

आईसीसी ने अभी स्टॉप क्लॉक (Stop Clock) नियम को पुरुषों के वनडे और T20I में ही लागू किया है. जिसे अभी ट्रायल के आधार पर लागू किया गया है. आगे इसके बारें में कोई निश्चित फैसला लिया जायेगा. स्टॉप क्लॉक नियम को टेस्टिंग के आधार पर अभी दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच छह महीने के लिए लागू किया गया है.   

बल्लेबाजी टीमों को होगा सीधा फायदा:

इस नए नियम के कारण अब सीधे तौर पर पांच रनों का फायदा बल्लेबाजी करने वाली टीम को दिया जायेगा. यह नया नियम आने वाले समय में टीम की हार और जीत में भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है. इसलिए टीम के कप्तानों को इस तरह की पेनल्टी रन से बचने के लिए समय का विशेष ध्यान देना होगा.  

यह भी पढ़ें:

ICC T20 World Cup 2024 शेड्यूल, फॉर्मेट,भाग लेनें वाली टीमें और वेन्यू सहित पूरी डिटेल्स यहां देखें

ODI Cricket World Cup 2023 प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल सहित फुल विनर लिस्ट यहां देखें 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 1, 2023, 17:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News