Bihar Voter List 2025 में ऐसे Check करें अपना नाम, मोबाइल से करें Download

Last Updated: Nov 6, 2025, 10:52 IST

Bihar Voter List 2025: बिहार वोटर लिस्ट 2025 में अपना नाम चेक करना बहुत आसान है, आप electoralsearch.eci.gov.in, voters.eci.gov.in या बिहार CEO वेबसाइट पर जाकर नाम या EPIC नंबर डालकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। मोबाइल से भी NVSP ऐप डाउनलोड कर वोटर लिस्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने उन मतदाताओं की सूची सार्वजनिक कर दी है जिनके नाम बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। 

ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका यहां देखें
ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका यहां देखें

Bihar Voter List 2025: भारत में हर नागरिक को वोट डालने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी शर्त है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए। बिहार इन दिनों इस वजह से अधिक चर्चा में है क्योंकि इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव कराये जाने है. हाल ही में चुनाव आयोग (EC) ने करीब 20 साल बाद बिहार से मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सिर्फ असली नागरिक ही वोट डाल सकें और फर्जी नाम हटाए जा सकें। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।

Bihar Election 2025: वोटर ID नहीं? कोई टेंशन नहीं! इन 12 डाक्यूमेंट्स में से कोई भी दिखाकर डालें अपना वोट

बिहार से शुरुआत, भारत में पहली बार EVM पर उम्मीदवारों के नाम ऐसे दिखेंगे

चुनाव आयोग ने Voter List से हटाए गए नामों की लिस्ट जारी की:

चुनाव आयोग ने बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए नामों की सूची सार्वजनिक कर दी है। यह सूची अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

गौरतलब है कि यह कदम चुनाव आयोग ने 14 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद उठाया। प्रकाशित सूची में उन सभी मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए थे।

Bihar Voter List 2025 PDF ये रहा ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक: 

Bihar Voter List 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की लिस्ट यहां दी गयी है:

क्रमांक

वेबसाइट का नाम

वेबसाइट लिंक

1

बिहार मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Bihar)

ceoelection.bihar.gov.in

2

भारत निर्वाचन आयोग – राष्ट्रीय वोटर सेवा पोर्टल (ECI NVSP)

voters.eci.gov.in

3

भारत निर्वाचन आयोग – वोटर सर्च पोर्टल

electoralsearch.eci.gov.in

4

Voter Helpline मोबाइल ऐप

Google Play / Apple App Store

5

NVSP ऐप

Google Play / Apple App Store

How to Check Your Name on the Bihar Voter List

बिहार वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे करें चेक: मतदाता नीचे दिए गए तरीकों से आसानी से यह जांच सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं:

EPIC (Voter ID) नंबर से चेक करने का तरीका:

  • आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं. 

  • अपना EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या) और सुरक्षा कोड दर्ज करें

  • "खोजें/Search" बटन पर क्लिक करें

  • आपकी वोटर डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी, यदि आपका नाम सूची में है.

ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका

Bihar Voter List Download NVSP पोर्टल से चेक करें

  • सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर जाएं।

  • होमपेज पर "Search in Electoral Roll" विकल्प पर क्लिक करें।

  • आपके पास दो विकल्प होंगे:

    • अपनी डिटेल्स से सर्च करें: नाम, उम्र या जन्मतिथि, राज्य (बिहार चुनें), जिला और विधानसभा क्षेत्र डालें।

    • EPIC नंबर से सर्च: अपने वोटर ID कार्ड का EPIC नंबर डालें।

  • सही जानकारी भरकर Search बटन दबाएं।

  • अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तो बूथ का नाम, सीरियल नंबर और EPIC नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा।

मोबाइल ऐप से ऐसे देखें अपना नाम

  • चुनाव आयोग का आधिकारिक ऐप Play Store या App Store से डाउनलोड करें।

  • ऐप खोलकर वहीं अपनी डिटेल्स दर्ज करें और लिस्ट में अपना नाम सर्च करें।

SMS के जरिए भी करें चेक

  • आप अपना EPIC नंबर 7738299899 पर SMS कर सकते हैं।

  • हालांकि, यह सेवा कभी-कभी बंद भी रह सकती है, इसलिए वेबसाइट या ऐप से चेक करना ज्यादा भरोसेमंद है।

अगर नाम नहीं मिले तो क्या करें?

अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलता या कोई गलती है, तो घबराएं नहीं। आप NVSP पोर्टल या ऐप के जरिए फॉर्म 6 भरकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिहार CEO वेबसाइट से भी देखें

आप बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की साइट पर जाकर भी "Search in Roll" विकल्प से अपना नाम देख सकते हैं।

सिर्फ वही लोग वोट डाल सकते हैं जो भारतीय नागरिक हैं और जिनका नाम वोटर लिस्ट में है। इसलिए अपना नाम समय पर जरूर चेक कर लें!

Bihar Smart Voter ID Card: बिहार के वोटर्स को मिलेगा नया कार्ड, क्‍या है इसकी खूबियां जानें यहाँ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 6, 2025, 10:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News