Bihar Election 2025: वोटर ID नहीं? कोई टेंशन नहीं! इन 12 डाक्यूमेंट्स में से कोई भी दिखाकर डालें अपना वोट

Last Updated: Nov 4, 2025, 13:39 IST

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में अब वोटर ID न होने पर भी मतदान किया जा सकेगा। चुनाव आयोग ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट सहित 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों को मान्यता दी है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर इन दस्तावेजों में से कोई भी दिखाकर वोट डाल सकते हैं।

Bihar Election 2025: वोटर ID नहीं? कोई टेंशन नहीं! इन 12 डाक्यूमेंट्स में से कोई भी दिखाकर डालें अपना वोट
Bihar Election 2025: वोटर ID नहीं? कोई टेंशन नहीं! इन 12 डाक्यूमेंट्स में से कोई भी दिखाकर डालें अपना वोट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान अब उन मतदाताओं के लिए भी मतदान करना आसान होगा जिनके पास वोटर आईडी (EPIC) कार्ड नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने घोषणा की है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर नागरिक 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक दस्तावेज़ को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।

इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक जैसे पहचान पत्र शामिल हैं। आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया था कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर नए मतदाताओं को EPIC कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएं।

वोटर लिस्ट में नाम जरुरी: 

चुनाव आयोग का यह निर्णय मतदाताओं की सुविधा के लिए लिया गया है ताकि कोई भी पात्र नागरिक केवल पहचान पत्र की कमी के कारण अपने मताधिकार से वंचित न रहे। अब मतदाता बिना किसी बाधा के इन दस्तावेजों के माध्यम से अपने मतदान के अधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकेंगे। बता दें कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर आप मतदान कर सकते है. 

12 वैकल्पिक फोटो ID लिस्ट: 

यदि किसी मतदाता के पास मतदान के समय EPIC कार्ड नहीं है, तो वह नीचे दिए गए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकता है: 

  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card)

  2. मनरेगा जॉब कार्ड (MNREGA Job Card)

  3. बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक (Passbook)

  4. स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना या आयुष्मान भारत के तहत जारी)

  5. ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)

  6. पैन कार्ड (PAN Card)

  7. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के तहत जारी स्मार्ट कार्ड

  8. भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport)

  9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज (Pension Document with Photograph)

  10. केंद्रीय/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र (Service ID Card)

  11. सांसद (MP), विधायक (MLA) या विधान परिषद सदस्य (MLC) को जारी आधिकारिक पहचान पत्र

  12. समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड

सोर्स: PIB

निर्वाचन आयोग ने यह भी दोहराया कि केवल वही व्यक्ति मतदान कर सकता है, जिसका नाम मतदाता सूची (Electoral Roll) में दर्ज है।

इसके साथ ही, आयोग ने ‘पर्दानशीन’ महिलाओं (जो बुर्का या पर्दा पहनती हैं) के सम्मानजनक पहचान सत्यापन के लिए विशेष इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे मामलों में महिला मतदान अधिकारी या परिचारिकाओं की उपस्थिति में, उनकी गोपनीयता का ध्यान रखते हुए पहचान की जाएगी।

इस निर्णय का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, समावेशी और सुविधाजनक बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

इस देश के पास है दुनिया का सबसे लंबा रेल नेटवर्क? देखें भारत की रैंक

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 4, 2025, 13:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News