RBSE Date Sheet 2027: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट जल्द होगा जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 28, 2026, 14:06 IST

RBSE Board Date Sheet 2027 Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं और 12वीं के एग्जाम के लिए ऑफिशियल डेटशीट जल्द ही जारी करने वाला है। दोनों कक्षाओं के एग्जाम फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने की उम्मीद की जा रही है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अन्य अपडेट के लिए विजिट कर सकते हैं।  

RBSE Class 10th & 12th Date Sheet 2027
RBSE Class 10th & 12th Date Sheet 2027

Rajasthan Board Exam Date 2027: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा सेशन 2026-2027 के लिए 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के फाइनल बोर्ड एग्जाम की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं के एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्रों की डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। 

बोर्ड के एग्जाम पैटर्न के अनुसार, राजस्थान बोर्ड द्वारा सेशन 2027 की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 के प्रथम सप्ताह में जारी की जा सकती है। एग्जाम फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित किए जाने की प्रबल उम्मीद है।

Rajasthan Board Exam Date 2027: मुख्य डिटेल्स 

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2027 से संबंधित मुख्य और एक्सेपक्टेड डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

जानकारी 

बोर्ड का नाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर

क्लासेस 

10वीं और 12वीं (कला, विज्ञान, वाणिज्य)

शैक्षणिक सेशन 

2026–2027

डेटशीट जारी होने की डेट 

दिसंबर 2026 / जनवरी 2027 (एक्सपेक्टेड)

प्रैक्टिकल एग्जाम 

जनवरी 2027

मुख्य थ्योरी एग्जाम 

फरवरी – मार्च 2027

एग्जाम शिफ्ट्स 

पहली शिफ्ट (सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक)

ऑफिशियल वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in

एग्जाम का समय और शिफ्ट डिटेल्स 

राजस्थान बोर्ड द्वारा एग्जाम आमतौर पर सिंगल शिफ्ट (Single Shift) या आवश्यकता अनुसार दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाती हैं:

  • पहली शिफ्ट (Morning Shift): अधिकांश थ्योरी पेपर सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित किए जाते हैं।
  • क्वश्न पेपर पढ़ने का समय: छात्रों को क्वश्न पेपर और आंसर-शीट के निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाता है।
  • दिव्यांग छात्रों के लिए छूट: विशेष आवश्यकता वाले छात्रों (CWD) को बोर्ड के नियमानुसार अतिरिक्त समय और स्क्राइव (Scribe) की सुविधा दी जाती है।

RBSE Class 10th, 12th के पिछले सालों का ट्रेंड

साल 2026 बोर्ड एग्जाम के लिए डेटशीट की घोषणा 19 दिसंबर, 2025 के दिन की गई थी। इसके साथ ही 2025 में डेटशीट 15 जनवरी, साल 2024 में 13 जनवरी और साल 2023 में डेटशीट 13 जनवरी को जारी की गई थी।

RBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें? 

आरबीएससी द्वारा डेटशीट जारी किए जाने के बाद छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करें। साथ ही, अपने एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. आरबीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दाईं ओर News Update या Latest Notifications अनुभाग में जाएं।
  3. RBSE Class 10th Time Table 2027 या RBSE Class 12th Time Table 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर, PDF को डाउनलोड कर लें। 

यहां भी पढ़े: UPMSP 2027 Exam Center Objections Last Date आज, upmsp.edu.in पर करें आवेदन, देखें Notice 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 28, 2026, 14:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News