This is an archived article last updated on Nov 28, 2023. The information may be outdated.

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की जगह यह देश बन सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट! शेड्यूल,फॉर्मेट और टीम सहित सभी डिटेल्स पढ़ें

Last Updated: Nov 28, 2023, 13:01 IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. अब खबर यह है कि साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर खतरों के बादल मडरा रहे है. यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी बोर्ड के साथ ऐसा हो रहा है, इससे पहले एशिया कप का आयोजन भी अकेले पाकिस्तान की जगह हाइब्रिड मॉडल पर किया गया था. चलिये चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें और वेन्यू सहित हर एक डिटेल्स देखते है.  

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइलाइट्स यहां देखें
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइलाइट्स यहां देखें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. अब खबर यह है कि साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर खतरों के बादल मडरा रहे है. 

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने वाला है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान से इस बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी छीन सकती है और इसका आयोजन भी हाइब्रिड मॉडल पर किया जायेगा. 

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी बोर्ड के साथ ऐसा हो रहा है, इससे पहले एशिया कप का आयोजन भी हाइब्रिड मॉडल पर किया गया था तब 17 में से चार मुकाबले पाकिस्तान में और 13 मैच श्रीलंका में खेले गए थे.    

पाक मेजबानी क्यों है खतरें में:

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 एक बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट है. दरअसल, बीसीसीआई पहले की तरह इस बार भी अपनी टीम पाकिस्तान न भेजने के फैसले पर कायम है. जिसके कारण पाकिस्तान बोर्ड की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गयी है. भारत ने एशिया कप में भी ऐसा ही किया और अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी बोर्ड अपने फैसले पर अडिग है.

गौरतलब है कि आईसीसी ने अभी तक पाकिस्तान बोर्ड के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मेजबानी अधिकार समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किये है. वहीं पीसीबी ने इस बात पर जोर दिया कि अगर भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार करता है तो पीसीबी को मुआवजा दिया जाना चाहिए.  

यह भी पढ़ें:

ICC T20 World Cup 2024 शेड्यूल, फॉर्मेट,भाग लेनें वाली क्रिकेट टीमें और वेन्यू सहित देखें पूरी डिटेल्स

Pro Kabaddi League Season 10: शेड्यूल, टीम, खिलाड़ियों की लिस्ट, होस्ट सिटी सहित सभी डिटेल्स यहां चेक करें

 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाइड टीमें:

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाली टीमों का फैसला वनडे विश्व कप 2023 में भाग लेने वाली टॉप 8 के साथ हुआ है. श्रीलंका और नीदरलैंड विश्व कप 2023 के पॉइंट टेबल में क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर थे जिस कारण ये दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही.   

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग में वाली टीमें:

भारत

दक्षिण अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया

न्यूज़ीलैंड

पाकिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान

इंग्लैंड 

बांग्लादेश  

 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइलाइट्स:

आयोजन

फरवरी 2025

आयोजक 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)

क्रिकेट फॉर्मेट 

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI)

टूर्नामेंट फॉर्मेट 

राउंड रोबिन और नॉक आउट

मेज़बान

पाकिस्तान (प्रस्तावित)

पिछला चैंपियन

पाकिस्तान (पहला खिताब)

सबसे सफल टीम 

  • भारत (2 खिताब)
  • ऑस्ट्रेलिया (2 खिताब)

यूएई मे आयोजित हो सकता है टूर्नामेंट:

खबरों की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन यूएई में किया जा सकता है. यदि पाकिस्तान इस पर आपत्ति दर्ज कराता है तो एशिया कप की तरह चैंपियंस ट्रॉफी का भी आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जायेगा. ऐसे में पाकिस्तान बोर्ड को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी फॉर्मेट:

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन राउंड रोबिन और नॉक आउट फॉर्मेट में किया जाता है. पहले दौर में चार-चार के दो ग्रुप बनाये जाते हैं, जिनमें से प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचतीं हैं और विजेता टीम फाइनल में भाग लेती हैं. यह आयोजन छोटा और अधिक प्रतिस्पर्धी है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता लिस्ट 

वर्ष

मेज़बान

विजेता

उपविजेता 

1998

बांग्लादेश

दक्षिण अफ्रीका

वेस्ट इंडीज

2000

केन्या

न्यूज़ीलैंड

भारत

2002

श्रीलंका

श्रीलंका और भारत

कोई नहीं

2004

इंगलैंड

वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड 

2006

भारत

ऑस्ट्रेलिया

वेस्ट इंडीज

2009

दक्षिण अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया

न्यूज़ीलैंड

2013

इंग्लैंड और वेल्स

भारत

इंग्लैंड 

2017

इंग्लैंड और वेल्स

पाकिस्तान

भारत

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बारें में:

मूल रूप से आईसीसी नॉकआउट के रूप में जाना जाता था. इसका पहला आयोजन साल 1998 में ढाका, बांग्लादेश में और 2000 में नैरोबी, केन्या में किया गया था. 2002 में इस आयोजन का नाम बदलकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया, जो हर दो साल में आयोजित किया जाता था. 

यह भी पढ़ें:

ICC Cricket World Cup 2027: कहां खेला जायेगा अगला क्रिकेट वर्ल्ड कप, कितनी टीमें लेंगी भाग जानें सब कुछ

ODI Cricket World Cup 2023 प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल सहित फुल विनर लिस्ट देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 28, 2023, 12:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News