कॉलेज में अच्छे नंबर लाना और अच्छी डिग्री पाना हर स्टूडेंट का सपना होता है। अच्छी मार्कशीट से नौकरी के कई मौके मिल सकते हैं, लेकिन सिर्फ किताबी ज्ञान से नौकरी मिलना आसान नहीं है। कई बार पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने वाले छात्र भी इंटरव्यू में आसान सवालों के जवाब नहीं दे पाते। इसकी वजह है किताबी पढ़ाई और नौकरी में काम आने वाली स्किल्स के बीच अंतर।
इसलिए छात्रों को पढ़ाई और डिग्री के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स भी सीखनी चाहिए। ये स्किल्स उन्हें नौकरी पाने और करियर में आगे बढ़ने में मदद करती हैं।
टॉपर होने के बाद भी इंटरव्यू में क्यों होती है परेशानी?
College और Office में काम करने का तरीका अलग होता है। कॉलेज में अच्छे अंकों और किताबी जानकारी पर ध्यान दिया जाता है। वहीं नौकरी में सही फैसले लेना, प्रॉब्लम को हल करना और टीम के साथ मिलकर काम करना बहुत जरूरी होता है। आज के युवाओं के पास Internet से जानकारी पाने के कई Resource हैं, लेकिन कई Freshers को लोगों से बात करने, दबाव में काम करने और अचानक आने वाली समस्याओं को हल करने में परेशानी होती है।
Related Stories
हर Student में होनी चाहिए ये 5 Skills
1. कम्युनिकेशन स्किल: अपनी बात साफ और सही तरीके से रखना सीखें। इंटरव्यू और जॉब दोनों में अच्छी बातचीत जरूरी है। दूसरों की बात ध्यान से सुनना भी सीखें।
2. प्रॉब्लम सॉल्विंग: सिर्फ किताबों से उत्तर याद कर लेना ही काफी नहीं है। असली जिंदगी में आने वाली समस्याओं का हल निकालना भी आना चाहिए। सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है।
3. टीमवर्क: ऑफिस में कई लोगों के साथ मिलकर काम करना पड़ता है। इसलिए दूसरों की राय समझना, उनकी मदद करना और अपनी जिम्मेदारी निभाना सीखें।
4. एडैप्टेबिलिटी: नई तकनीक और काम करने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। AI और डिजिटल टूल्स के दौर में नई चीजें सीखते रहना जरूरी है।
5. टाइम मैनेजमेंट और डिसीजन मेकिंग: समय पर काम पूरा करना और दबाव में सही फैसला लेना सीखें। इससे काम बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलती है।
College Student Career Skills: कॉलेज में रहते हुए कैसे करें इंटरव्यू की तैयारी?
छात्र कुछ आसान तरीकों से नौकरी की तैयारी कर सकते हैं:
-
इंटर्नशिप करें
लाइव प्रोजेक्ट करें
ग्रुप डिस्कशन करें
मॉक इंटरव्यू दें
प्रेजेंटेशन दें
पोर्टफोलियो बनाएं।
डिग्री के साथ स्किल्स भी हैं जरूरी
आज जॉब पाने के लिए सिर्फ अच्छी Degree और Marksheet काफ़ी नहीं हैं। कंपनियां ऐसे युवाओं को नौकरी देना पसंद करती हैं, जिन्हें हर विषय की जानकारी के साथ-साथ काम करने का सही तरीका भी पता होता है। इसलिए छात्रों को पढ़ाई के साथ Communication, Teamwork, Problem-solving और Time Management जैसी स्किल्स पर भी ध्यान देना चाहिए। कॉलेज के दिनों से की गई तैयारी भविष्य में अच्छी नौकरी पाने में मदद कर सकती है।
-1795315107176.webp)