Rajasthan Assistant Professor Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 3540 पदों के लिए आवेदन शुरू, 21 से 40 के बीच कर सकते हैं Apply
Rajasthan Assistant Professor Vacancy 2026: आरएसएसबी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3540 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मई से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 03 जून 2026 है।
Rajasthan Assistant Professor Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के तहत टीचिंग एसोसिएट्स के आरएसएसबी असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 (विज्ञापन संख्या 06/2026) जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, 32 अलग-अलग विषयों के लिए 3540 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह नोटिफिकेशन 30 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। इन पदों के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जून 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आरएसएसबी असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में निहित महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यापूर्वक पढ़ना चाहिए। पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है।
Rajasthan Assistant Professor Vacancy 2026 आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
आरएसएसबी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3540 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जून 2026 है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 आवेदन लिंक |
Rajasthan Assistant Professor Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
आरएसएसबी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3540 रिक्त पदों की भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को नीचे दी गई टेबल को देखने की सलाह दी जाती है, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | टीचिंग एसोसिएट्स (संविदा के आधार पर) |
| विज्ञापन संख्या | 06/2026 |
| रिक्त पदों की संख्या | 3540 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 05 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 03 जून 2026 |
| नोटिफिकेशन PDF | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Assistant Professor Eligibility Criteria 2026
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से मास्टर की डिग्री से साथ पीएचडी होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन शुल्क 400 से 600 रुपये रखा गया है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और वैकेंसी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Rajasthan Assistant Professor Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आरएसएसबी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
Rajasthan Assistant Professor Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.