UKSSSC Fake Letter Alert: 14 जून का एग्जाम पोस्टपोन होने का लेटर निकला फर्जी, आयोग दर्ज कराएगा FIR, देखें असली शेड्यूल
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के एग्जाम को लेकर एक फेक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें होने वाले एग्जाम की डेट को 14 जून से 4 सितंबर कर दिया गया है। इस फैलती फेक खबर पर आयोग ने सख्ती अपनाई। यहां से पूरी जानकारी पाएं।
UKSSSC Fake Exam Letter Viral: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को भ्रमित करने और सोशल मीडिया पर नकली खबर फैलाने का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। हाल ही, में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वॉट्सऐप ग्रुप्स पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के होने वाले एग्जाम को लेकर एक फर्जी लेटर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल लेटर में आने वाले एंट्रेंस एग्जाम की डेट्स को बदलने का दावा किया गया है, जिससे छात्रों के बीच काफी डर का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए UKSSSC आयोग ने इसको तुरंत संज्ञान लिया और इसे पूरी तरह फर्जी धोषित करते हुए छात्रों को सचेत किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस फर्जी लेटर को सच दिखाने के लिए इसमें आयोग के पूर्व सचिव के जाली हस्ताक्षर तक का इस्तेमाल किया गया था।
वायरल फर्जी लेटर बनाम आयोग का असली एग्जाम शेड्यूल
छात्रों को किसी भी तरह का भ्रम न हो, इसलिए नीचे दी गई टेबल में वायरल लेटर के झूठ और आयोग के ऑफिशियल व सटीक एग्जाम शेड्यूल की पूरी जानकारी दी गई है:
| एग्जाम का नाम | वायरल लेटर में फर्जी डेट | आयोग की असली व सही डेट | अब की स्थिति |
| विशेष तकनीकी अर्हता पोस्ट एग्जाम | 03 मई | 28 जून 2026 | निर्धारित समय पर होगी |
| ग्रेजुएट लेवल पर पुन एग्जाम | 04 सितंबर 2026 | 14 जून 2026 | तय समय पर ही आयोजित होगी |
| ऑफिशियलअधिसूचना स्रोत | सोशल मीडिया (फर्जी) | केवल ऑफिशियल साइट पर भरोसा करें |
फर्जी लेटर में क्या दावा किया गया था और आयोग ने क्या कहा?
विभिन्न टेलीग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप्स पर जारी किए जा रहे इस फर्जी लेटर में यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि आयोग ने अपने होने वाले एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया है।
- आयोग की दोटूक सफाई: UKSSSC के अधिकारियों ने साफ किया है कि इस वायरल लेटर से आयोग का कोई लेना-देना नहीं है। आयोग अपने पहले से तय कैलेंडर के मुताबिक ही एग्जाम को आयोजित कराएगा।
- अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई: आयोग ने छात्रों से अपील की है कि ऐसी किसी भी नकली खबर को आगे शेयर न करें। साथ ही, इस तरह के फर्जी लेटर बनाने वाले लोगों और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
ऐसे में छात्र क्या करें?
ऐसी कोई खबर सामने आती है, तो छात्रों को इन पर भरोसा करने की जगह हमारे द्वारा बताई गई इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर ही करें भरोसा: जब भी कोई नया नोटिफिकेशन या लेटर सामने आए, तो सबसे पहले आयोग की एकमात्र ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 'Recent Updates' वाले सेक्शन में चेक करें।
- सोशल मीडिया फॉरवर्ड्स से रहें दूर: एग्जाम के ऐन वक्त पर ऐसी फेक न्यूज छात्रों का मनोबल गिराने और ध्यान भटकाने के लिए फैलाई जाती हैं। ग्रुप्स में चल रही अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें।
- कड़े कानून का पहरा: उत्तराखंड में अब बेहद सख्त नकल विरोधी कानून (Anti-Cheating Law) लागू है। पेपर लीक और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सरकार और CBI लगातार एक्शन ले रही है, इसलिए पूरी निष्पक्षता के साथ केवल अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
- 14 जून के एग्जाम के लिए कमर कसें: स्नातक स्तरीय पुन-एग्जाम 14 जून 2026 को ही होगा, इसलिए अब आपके पास रिवीजन के लिए गिने-चुने दिन बचे हैं। मॉक टेस्ट सॉल्व करने और कमजोर विषयों को सुधारने में अपना समय लगाएं।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.