Delhi ITI Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें टॉप ट्रेड्स और लास्ट डेट
डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन (DTTE), दिल्ली ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए आज यानी 8 जून 2026 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर शुरू कर दी गई है। साथ ही, यह प्रक्रिया 12 जुलाई 2026 को बंद कर दी जाएगी। यहां से अपडेट्स देखें।
Delhi ITI Admission Online Form 2026: दिल्ली सरकार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन लेकर टेक्निकल स्किल सीखने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन (DTTE), दिल्ली ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 08 जून 2026 से ऑफिशियल रूप से शुरू कर दी है।
8वीं या 10वीं पास कर चुके छात्र जो कम समय में रोजगारपरक कोर्स करना चाहते हैं, वे दिल्ली आईटीआई के ऑफिशियल पोर्टल itidelhi.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही, दिल्ली के 19 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में व्यावसायिक और टेक्निकल ट्रेनिंग कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) से संबद्ध 54 इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों में 11,336 सीटें उपलब्ध हैं।
Delhi ITI Admission 2026: एडमिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स
दिल्ली ITI एडमिशन से जुड़ी सभी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से लेकर काउंसलिंग तक का पूरा शेड्यूल जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। छात्र टेबल के माध्यम से जाने रजिस्ट्रेशन की डेट के साथ काउंसलिंग प्रकिया की डेट्स के बारे में।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 08 जून 2026 |
| रजिस्ट्रेशन करने और फीस जमा करने की लास्ट डेट | 12 जुलाई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन फीस | ₹200 (महिला, दिव्यांग और अनाथ छात्रों के लिए छूट) |
| अस्थायी रैंक लिस्ट जारी होने की डेट | 20 जुलाई 2026 |
| एडमिशन मोड | मेरिट सूची |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
दिल्ली ITI एडमिशन 2026 के रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
इन टॉप इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स में ले सकते हैं एडमिशन
दिल्ली के 19 सरकारी IIT संस्थानों में कई तरह के इन डिमांड कोर्सेज कराए जाते हैं। मुख्य ट्रेड्स और उनकी एलिजिबिलिटी इस प्रकार हैं:
1. इंजीनियरिंग ट्रेड्स
- इलेक्ट्रीशियन & फिटर: अवधि 2 साल
-
एलिजिबिलिटी: 10वीं पास साइंस और मैथ्स के साथ
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: अवधि 2 साल
-
एलिजिबिलिटी: 10वीं पास
- रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर मैकेनिक (MMV / RAC): अवधि 2 साल
-
एलिजिबिलिटी: 10वीं पास
2. कंप्यूटर और न्यू-एज टेक्नोलॉजी ट्रेड्स:
- कोपा (COPA - Computer Operator & Programming Assistant): अवधि 1 साल
-
एलिजिबिलिटी: 10वीं पास
- IoT तकनीशियन (Smart City / Smart Healthcare): अवधि 1 साल
-
एलिजिबिलिटी: 10वीं पास
3. नॉन-इंजीनियरिंग और एविएशन/अपेरल ट्रेड्स:
- स्टेनोग्राफर सीक्रेटेरियल असिस्टेंट: अवधि 1 साल
-
एलिजिबिलिटी: 10वीं पास)
- ड्रेस मेकिंग और फैशन डिजाइनिंग: अवधि 1 साल
-
एलिजिबिलिटी: 8वीं/10वीं पास)
दिल्ली ITI 2026 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
दिल्ली ITI एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। यहां देखें सभी स्टेप्स:-
- ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल itidelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘New Candidate Registration’ या ‘Delhi ITI Counselling 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- नियमों को ध्यान से पढ़ें फिर 'I Agree' पर क्लिक करें।
- अपनी पर्सनल डिटेल्स को फिल करके पासवर्ड को सेट करें।
- इसके बाद लॉग इन करके अपनी शैक्षणिक एलिजिबिलिटी को फिल करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अपनी पसंदीदा ट्रेड्स और ITI कॉलेजों को चुनें।
- फिर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस को भरें।
छात्रों के लिए जरूरी बात
ITI में एडमिशन करवाने के लिए छात्र की कम से कम आयु 01 अगस्त 2026 को 14 साल होनी चाहिए। इसमें एडमिशन लेने के लिए अधिक आयु की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा, दिल्ली के सरकारी ITI में 90% सीटें दिल्ली के स्कूलों से पास होने वाले स्थानीय छात्रों के लिए रिजर्व होती हैं, जबकि 10% सीटें बाहरी राज्यों के छात्रों के लिए होती हैं।
यहां भी पढ़े: B.Ed Course में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप जरूरी, UP में फर्जी सर्टिफिकेट पर लगाई रोक
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.