Aaj ki Sarkari Vacancy in Hindi: जागरण जोश आज आपके लिए कुछ चुनिंदा सरकारी नौकरियों की लिस्ट लेकर आया है, जिनके लिए केवल 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए नीचे इस लेख में ऐसी ही प्रमुख सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो आपके करियर के लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती हैं। सही समय पर आवेदन करके अगला नंबर आपका भी हो सकता है।
BHU यूनिवर्सिटी में 600 से अधिक भर्तियां
नॉन टीचिंग की फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो ऐसे में बनारस हिंदू विश्विद्यालय यानी BHU यूनिवर्सिटी में फॉर्म भरना चाहिए। इस यूनिवर्सिटी में ग्रुप-ए, बी और ग्रुप-सी के 601 पदों पर भर्ती निकली है और रजिस्ट्रेशन भी स्टार्ट हो गए। केवल 15 दिसंबर 2026 तक ही ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे।
Related Stories
असम राइफल्स में भर्ती होने का शानदार मौका
असम राइफल्स ने टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन के कुल 354 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स के पास 10वीं और 12वीं के पास होने सर्टिफिकेट के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फीस 100 रुपये हैं और उम्र 18 से 23 या 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
BHEL में इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
BHEL यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिडेट ने इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के 415 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 नवंबर से 28 दिसंबर 2026 के बीच जमा किए जाएंगे। सलेक्शन इंटरव्यू डॉक्यूमेंट्स के बेस्ड पर होगा।
बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना होगा पूरा
अगर आप भी BSF यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं, तो यह नौकरी आपके लिए हैं। कुल 1167 पद खाली है और एप्लीकेशन फॉर्म 31 दिसंबर 2026 तक ही जमा किए जाएंगे। सैलरी हर महीने 35,400 से 1,12,400 रुपये के बीच दी जाएगी। इसके लिए उम्र 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
