Allahabad High Court Private Secretary Admit Card 2026: ग्रेड 1 हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें

Allahabad High Court Private Secretary Admit Card 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 का एडमिट कार्ड 2026 जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Nov 13, 2026, 13:44 IST

Allahabad High Court Private Secretary Admit Card 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार 17 नवंबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इलाहाबाद प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसके साथ ही परीक्षा सेंटर में अनुमति मिलती है। 

Allahabad High Court Private Secretary Admit Card 2026 link

स्टेज 1 परीक्षा 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना Application No और Password दर्ज करना होगा। 

Related Stories

प्राइवेट सेक्रेटरी एडमिट कार्ड 2026 

Allahabad High Court Private Secretary Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी एडमिट कार्ड 13 नवंबर को जारी किया गया है। जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण 
इलाहाबाद हाई कोर्ट
पोस्ट 
प्राइवेट सेक्रेटरी
एग्जाम 
ग्रेड 1
एग्जाम डेट 
17 नवंबर, 2026 
एडमिट कार्ड 
13 नवंबर, 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
allahabadhighcourt.in
लॉगिन क्रेडेंशियल 
Application No और Password

Allahabad High Court Private Secretary Admit Card 2026: सिटी डिटेल्स 

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 परीक्षा उत्तर प्रदेश के इन 10 शहरों में आयोजित की जाएगी:

  • आगरा

  • बरेली

  • गोरखपुर

  • कानपुर

  • लखनऊ

  • मुरादाबाद

  • मेरठ

  • नोएडा

  • प्रयागराज

  • वाराणसी

  • Allahabad High Court Private Secretary Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

    स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

    स्टेप 2 होम पेज पर, Allahabad High Court Private Secretary Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

    स्टेप 3 अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल Application No और Password दर्ज करें। 

    स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें। 

    स्टेप 5 प्रिंट आउट करना ना भूलें।

    ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया और एग्जामिनेशन फीस भरी थी, लेकिन वे एडमिट कार्ड जारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वे Helpdesk Number: 9986638901 या Email ID: allahabadhighcourt.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। 

     UP Principal Vacancy 2026: यूपी प्रिंसिपल के 1475 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस जानें

    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।