Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 04 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 रिक्त पदों के लिए नोटफिकेशन 2026 जारी किया था और कल यानी 24 सितंबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Sep 23, 2026, 12:08 IST
Bank of Baroda SO Recruitment 2026
Bank of Baroda SO Recruitment 2026

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Notification: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशयल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर 04 सितंबर 2026 को स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1100 रिक्त पदों के लिए नोटफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 सितंबर से ही शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि कल यानी 24 सितंबर 2026 है। अगर अंतिम तिथि के बाद इच्छुक उम्मीदवार जमा करते हैं, तो वह स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Apply Online

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अन्यथा आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं और इसके लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद  ऑनलाइन आवेदन लिंक 

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के चयन में कुल छ: चरण शामिल है। पहले चरण में आवेदन फॉर्म की जांच/शॉर्टलिस्टिंग, दूसरे चरण में ऑनलाइन टेस्ट (यदि आयोजित), तीसरे चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, चौथे चरण में ग्रुप डिस्कशन (GD)/पर्सनल इंटरव्यू (PI), पांचवें चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और छठे व आखिरी चरण में मेडिकल की परीक्षा शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
बैंक ऑफ बड़ौदा
पद का नाम 
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) 
विज्ञापन संख्या 
BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17
रिक्त पदों की संख्या 
1100
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
04 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
04 सितंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
24 सितंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
bankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Eligibility

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एक साल का बैंक का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 33 वर्ष के बीच है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस ऑनलाइन ली जाएगी। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला को 175 रुपये देने होंगे। 

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Date ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • बैंक ऑफ बड़ौदा के आधिकारिक पोर्टल bankofbaroda.bank.in पर जाएं।

  • होमपेज पर नीचे दिए गए Careers टैब पर क्लिक करें और Current Opportunities सेक्शन में जाएं। 

  • Specialist Officers Recruitment (SO) के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। 

  • Apply Online बटन पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates