BSEB Bihar DElEd Private Allotment List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) सेशन 2026-28 में एडमिशन के लिए गैर-सरकारी (प्राइवेट) शिक्षण संस्थानों की 1st Merit List और छात्रों का Intimation Letter ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 पास हुए छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। जो छात्र पहली अलॉटमेंट लिस्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे स्लाइड-अप ऑप्शन को चुन सकते हैं। गैर-सरकारी कॉलेजो में खाली सीटों को भरने के लिए पूरी एडमिशन प्रक्रिया को कुल 3 Rounds में पूरा किया जाएगा।
Bihar D.El.Ed Private College Admission 2026 से जुड़ी डिटेल्स
छात्र अपना नाम 1st Merit List में देखकर अलगी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नीचे दी गई टेबल से सभी डिटेल्स को देखें।
|
इवेंट
|
डेट्स
|
|
पहली मेरिट लिस्ट और सूचना पत्र जारी होने की डेट
|
03 अक्टूबर 2026
|
|
1st Merit List के आधार पर नामांकन की अवधि
|
03 अक्टूबर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक
|
|
नामांकन के बाद स्लाइड-अप (Slide-Up) हेतु रजिस्ट्रेशन
|
03 अक्टूबर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक
|
|
संस्थानों द्वारा पोर्टल पर सीट अपडेशन (1st Round)
|
07 अक्टूबर 2026
|
|
नया ऑप्शन भरने / ऑप्शन परिवर्तन की अवधि (सीट रिक्त रहने पर)
|
08 अक्टूबर 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक
|
|
दूसरी मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) जारी होने की डेट
|
10 अक्टूबर 2026
|
|
2nd List के आधार पर नामांकन और स्लाइड-अप की अवधि
|
10 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक
|
|
तीसरी मेरिट लिस्ट (3rd Merit List) जारी होने की डेट
|
23 अक्टूबर 2026
|
|
3rd List के आधार पर अंतिम नामांकन अवधि
|
23 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक
|
|
पहली और दूसरे राउंड के छात्रों द्वारा टॉप फाइनल फीस जमा करने की लास्ट डेट
|
27 अक्टूबर 2026 तक
|
3 राउंड में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया: समझें पूरा शेड्यूल
बिहार बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्राइवेट कॉलेजो की सीटों को भरने के लिए तीन राउंड को आयोजित किया जाएगा।
- पहला राउंड: पहली मेरिट लिस्ट में चुनें छात्रों का एडमिशन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
- सेकेंड राउंड: पहली लिस्ट के बाद खाली बची सीटों के लिए छात्रों की 2nd Merit List और कट-ऑफ जारी की जाएगी।
- तीसरा राउंड: दूसरे राउंड के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए 3rd Allotment List भी जारी की जाएगी।
- स्पॉट राउंड (Spot Admission): तीनों राउंड पूरे होने के बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो छात्रों को सीधे कॉलेज लेवल पर स्पॉट राउंड का मौका दिया जाएगा।
Bihar D.El.Ed Admission 2026 Full Notice |
यहां क्लिक करें |
D.El.Ed. 2026-28 PRIVATE INSTITUTES WISE CUT OFF LIST (ROUND-1) |
यहां देखें |
स्लाइड-अप (Slide-Up) ऑप्शन का उपयोग कैसे करें?
छात्रों को अलॉटेड प्राइवेट कॉलेज पसंद नहीं आया हो तो साथ ही, छात्र किसी बेहतर कॉलेज में जाना चाहते हैं, तो बोर्ड आपको Slide-Up Process का ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अनिवार्य शर्त: स्लाइड-अप का लाभ उठाने के लिए आपको पहली लिस्ट में अलॉटेड कॉलेज में 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन जरूर कराना होगा।
- अगले राउंड का मौका: यदि आप पहली लिस्ट के आधार पर एडमिशन नहीं लेते हैं, तो आपका दावा रद्द हो सकता है। साथ ही, आप अगले राउंड की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।
- एडमिशन लेने के बाद पोर्टल पर जाकर Slide-Up ऑप्शन को चुन सकते हैं। साथ ही, 2nd या 3rd लिस्ट में आपका बेहतर ऑप्शन अलॉट हो सके।
1st Allotment Letter डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- बिहार बोर्ड D.El.Ed की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद Private College 1st Merit List / Intimation Letter 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application Number और Password को फिल करके लॉग इन करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका Intimation Letter यानी अलॉटमेंट लेटर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर लें।
- फिर, इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिशन के लिए Document Checklist
कॉलेज रिपोर्टिंग के समय छात्र नीचे दिए गए इन डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी और उनकी फोटोकॉपी को अपने साथ ले जाना न भूलें।
- D.El.Ed कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 का Score Card / Rank Card
- Intimation Letter
- 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड और अन्य ओरिजिनल पहचान पत्र
- हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो
- कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (CLC)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
