Bihar STET 2026 Exam Schedule: बिहार STET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET परीक्षा के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। 11 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 22 नवंबर 2026 को होगी। चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के कारण 11 नवंबर को अवकाश घोषित होने के चलते परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। वहीं, नई परीक्षा तिथि के अनुसार उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BSEB STET 2026 का शेड्यूल क्यों बदला?
इससे पहले 4 नवंबर की परीक्षा को KVS और नवोदय विद्यालय की भर्ती परीक्षाओं के कारण 21 नवंबर तक टाल दिया गया था। अब 11 नवंबर की परीक्षा भी स्थगित होकर 22 नवंबर को आयोजित होगी। बिहार STET परीक्षा दो पेपरों में होती है। पेपर 1 कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए, जबकि पेपर 2 कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षक बनने के लिए होता है। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
Related Stories
बिहार STET 2026 परीक्षा की नई तिथि
बिहार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है। इसी कारण इस दिन होने वाली बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
बिहार STET 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?
बिहार STET 2026 के नए शेड्यूल के अनुसार, एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से ऑफिशियल साइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे।
बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना बिहार एसटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Bihar STET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा के दिन के जरूरी निर्देश
बिहार STET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर अपना प्रवेश पत्र और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो आईडी साथ लेकर जाना होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
