Bihar Librarian Exam Date 2026: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का नोटिस जारी, एडमिट कार्ड सहित डिटेल्स देखें
Bihar Librarian Exam Date 2026: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 22 नवंबर से होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
Bihar Librarian Exam Date 2026:बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि जारी की गई है। बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 से किया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा की तैयारी तेज कर दें। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और उम्मीदवार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी यहां देख सकते हैं।
BSEB Bihar Librarian LET Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख का इंतजार खत्म हो गया है। नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 22 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/qGDzBRpvBC
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) November 6, 2026
BSEB Bihar LET Exam 2026: हाइलाइट्स
भर्ती का नाम: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026
परीक्षा का नाम: बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा 2026
परीक्षा तिथि: 22 नवंबर 2026 से
एडमिट कार्ड: 17 नवंबर, 2026
आधिकारिक वेबसाइट: sletregistration.cbrt.co.in
Bihar Librarian Admit Card 2026: एडमिट कार्ड
बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा से पहले संबंधित भर्ती बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जानकारियां दी जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
बिहार लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
1. सबसे पहले बिहार लाइब्रेरियन भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर Bihar Librarian Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
5. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना जरूरी है। इसके अलावा, परीक्षा में प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर जाने से बचें और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
Bihar Librarian Syllabus 2026: बिहार लाइब्रेरियन एग्जाम पैटर्न और टॉपिक वाइज सिलेबस
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.