BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 सितंबर को सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी, क्या सरकारी ऑफिस भी रहेंगे बंद

Delhi School Holiday 11 September: राजधानी दिल्ली में आने वाले 18वें ब्रिक्स BRICS Summit 2026 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार और शिक्षा निदेशालय ने 11 सितंबर 2026 यानी कल सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

Sep 10, 2026, 17:24 IST
BRICS Summit in Delhi 2026
BRICS Summit in Delhi 2026

Delhi Schools Closed Tomorrow, BRICS Summit 2026: देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS Summit 2026 के हाई लेवल सत्रों, विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के आने के लिए और कड़ी सुरक्षा के इंतजामों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को राजधानी के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे।

शुक्रवार को स्कूल बंद रहने के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण अब दिल्ली के सभी स्कूल सोमवार (14 सितंबर 2026) को अपने नियमित टाइम के अनुसार दोबारा खुलेंगे।

Delhi School Holiday 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

राजधानी दिल्ली में आने वाले 18वें ब्रिक्स BRICS Summit 2026 के आयोजन से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स
छुट्टी का कारण
BRICS Summit 2026 का आयोजन
प्रभावित क्षेत्र
संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT Delhi)
छुट्टी की डेट 
11 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
लगातार छुट्टियों का शेड्यूल
11 सितंबर: ब्रिक्स समिट हेतु अवकाश
12 सितंबर: शनिवार (अधिकांश स्कूलों में हॉलिडे)
13 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
स्कूल खुलने की अगली डेट
14 सितंबर 2026 (सोमवार)
लागू स्कूल
सभी सरकारी, दिल्ली नगर निगम (MCD), NDMC व निजी मान्यता प्राप्त स्कूल
ऑनलाइन/ऑफलाइन क्लासेस
Physical Classes पोस्टपोन रहेंगी

नई दिल्ली क्षेत्र में ट्रैफिक एडवाइजरी 

  • वीआईपी मूवमेंट और नो-गो जोन: ब्रिक्स सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ नए सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इसके चलते लुटियंस दिल्ली, प्रगति मैदान और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
  • बच्चों की सुरक्षा और बस परिवहन: सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी काफिलों की निर्बाध आवाजाही के दौरान स्कूली बसों और बच्चों को ट्रैफिक जाम में फंसने से बचाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने यह कदम उठाया है।
  • वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन ऑप्शन: नई दिल्ली के व्यावसायिक क्षेत्रों में कई निजी कार्यालयों को भी 11 सितंबर को वर्क फ्रॉम होम करने का परामर्श दिया गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर कुछ स्कूल ऑनलाइन मोड में क्सास रख सकते हैं।

जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी 

11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को स्कूल और सरकारी ऑफिस की छुट्टी होने पर भी हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर और दूध-सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। साथ ही, एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था भी की गई है।

35 से ज्यादा सड़कों पर पाबंदी, 22 जगहों पर डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस इंटरनेशनल आयोजन के लिए रोडमैप तैयार किया है। 11 से 13 सितंबर के बीच 35 से ज्यादा मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की आवाजाही को रेगुलेट किया जाएगा। लगभग 22 प्रमुख चौराहों और कट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। अगर आप 11 से 13 सितंबर के बीच सेंट्रल या नई दिल्ली की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मेट्रो का इस्तेमाल करना ही सबसे बेहतर और समझदारी भरा ऑफ्शन होगा। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।