Bihar Board 10th-12th Exam Form 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) फाइनल एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो उन छात्रों को बोर्ड ने एक और मौका दिया है। 10वीं और 12वीं के छात्र वेबसाइट पर जाकर जल्द फॉर्म को फिल करें।
बिहार बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, अब संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपनी संस्था के छात्रों का ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म एक्सटेंड की गई डेट तक भर सकते हैं। इससे पहले Bihar Board 10th-12th Exam Form 2027 भरने की लास्ट डेट 17 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है।
Bihar Board 10th-12th Exam Form 2027 से जुड़ी हाइलाइट्स
बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2027 से जुड़ी नई डेट्स और ऑफिशियल वेबसाइट्स की जानकारी लेने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
मैट्रिक (Class 10th)
|
इंटरमीडिएट (Class 12th)
|
|
आयोजक संस्था
|
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
|
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
|
|
एग्जाम साल
|
2027
|
2027
|
|
पहले की लास्ट डेट
|
17 सितंबर 2026
|
17 सितंबर 2026
|
|
एक्सटेंड डेट
|
30 सितंबर 2026
|
30 सितंबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
exam.biharboardonline.org
|
intermediate.biharboardonline.com
|
Bihar Board Registration 2027 Extended Date: Official Tweet
ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया और आवश्यक निर्देश
शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को सलाह दी गई है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते छात्रों के फॉर्म ऑनलाइन जमा करें:
- इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए intermediate.biharboardonline.com और मैट्रिक एग्जाम के लिए exam.biharboardonline.org पोर्टल खोलें।
- विद्यालय के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरते समय छात्र/छात्रा का नाम, माता-पिता का नाम, विषय और पासपोर्ट साइज फोटो का मिलान अच्छी तरह से कर लें।
- फिर, निर्धारित एग्जाम फीस को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके रसीद डाउनलोड को करें।
