CAT 2026 Exam: कैट परीक्षा की टाइमिंग, शिफ्ट्स और गाइडलाइंस देखें यहां

CAT 2026 Exam: कैट की परीक्षा दिनांक 29 नवंबर 2026 को तीन शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीच लेख में परीक्षा की टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की अवधि और गाइडलाइंस सहित अन्य डिटेल्स देख सकते हैं।

Nov 28, 2026, 18:09 IST
CAT 2026 Exam
CAT 2026 Exam

CAT 2026 Exam: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) द्वारा कल 29 नवंबर 2026 को कैट की परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा कुल तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 08.30 से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम शुरू होने से करीब 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि बाद में वेरिफिकेशन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

CAT 2026 Exam - हाइलाइट्स 

कैट की परीक्षा में कुल 3 सेक्शन आएंगे। पहले सेक्शन में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), दूसरे सेक्शन में डेटा इंटरप्रिटेशन व लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और तीसरे सेक्शन में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) से जुड़े प्रश्न आएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए कुल 40 मिनट दिए जाएंगे। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

Related Stories

विवरण 
जानकारी 
परीक्षा का नाम 
कैट परीक्षा 2026 
परीक्षा की तिथि 
29 नवंबर 2026 
शिफ्ट्स 
पहली शिफ्ट सुबह 08.30 से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.30 बजे तक आयोजित
रिपोर्टिंग टाइम 
परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले 
गेट बंद होने का समय 
परीक्षा से आधा घंटा पहले 

CAT 2026 Exam Timings 

कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में करीब 90 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। दिव्यांग कैटेगरी से जुड़े अभ्यर्थियों को 20 मिनट एक्स्ट्रा दिए जाएंगे। हालांकि परीक्षा कुल 120 मिनट की होगी। दिव्यांग के अलावा अन्य किसी कैटेगरी के उम्मीदवार को एक्स्ट्रा टाइम नहीं दिया जाएगा।  

CAT 2026 Exam Guidelines 

कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

  • कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। 

  • एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जरुर लेकर आएं। 

  • एडमिट कार्ड पर फोटो क्लियर नहीं है, तो 2 रंगीन पासपोर्ट साइज आकार के फोटो साथ लेकर आएं। 

  • एडमिट कार्ड में जरूरी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश को ध्यान से पढ़ें।  

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।