CBSE Board Timetable 2027: 10वीं और 12वीं डेटशीट की PDF जल्द होगी जारी, जानें Expected Date

सीबीएसई एग्जाम कार्यक्रम 2027 अपडेट: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की 2027 की डेटशीट जारी होने के साथ ही, छात्र अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सुनियोजित अध्ययन योजना तैयार कर सकते हैं।

Oct 29, 2026, 17:47 IST
CBSE Board Timetable 2027
CBSE Board Timetable 2027

CBSE Board Exam 2027 Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्र सेशन 2026-27 की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के टाइमटेबल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से जल्द ही CBSE Class 10th & 12th Date Sheet 2027 PDF ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

एग्जाम डेट्स की घोषणा से छात्रों को अपनी अध्ययन योजना (Study Plan) और रिवीजन रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स, टाइमटेबल डाउनलोड करने का तरीका और बोर्ड के एग्जाम गाइडलाइन्स विस्तार से बता रहे हैं।

CBSE Board Exam 2027: मुख्य बिंदु और डिटेल्स 

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा का नाम
सीबीएसई सेकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड परीक्षा 2027
सेशन 
2026-2027
डेटशीट जारी होने का माध्यम
ऑनलाइन (PDF फॉर्मेट में)
एक्सपेक्टेड एग्जाम अवधि
फरवरी 2027 से अप्रैल 2027
प्रैक्टिकल एग्जाम 
जनवरी 2027
ऑफिशियल वेबसाइट
cbse.gov.in

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027: एक्सपेक्टेड शेड्यूल 

सीबीएसई आमतौर पर एग्जाम की शुरुआत से लगभग दो से तीन महीने पहले डिटेल्ड डेटशीट जारी करता है। पिछली व्यवस्थाओं और बोर्ड के फाइनल कार्ययोजना के अनुसार 2027 के एग्जाम का अनुमानित कार्यक्रम इस प्रकार रहने की उम्मीद है:

Related Stories

इवेंट 
एक्सपेक्टेड डेट्स 
ऑफिशियल डेटशीट जारी होने की डेट 
नवंबर / दिसंबर 2026
प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल एसेसमेंट
जनवरी 2027
कक्षा 10वीं थ्योरी मुख्य एग्जाम
15 फरवरी 2027 से मार्च 2027 के मध्य
कक्षा 12वीं थ्योरी मुख्य एग्जाम
15 फरवरी 2027 से अप्रैल 2027 के प्रथम सप्ताह तक
रिजल्ट जारी 
मई 2027

CBSE Board Exam Guidelines 2027: एग्जाम सेंटर के लिए महत्वपूर्ण नियम

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी करता है। सभी छात्र को निम्नलिखित नियमों का पालन करना जरूरी है:

  • एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी: एग्जाम सेंटर में एडमिशन के लिए ऑफिशियल एडमिट कार्ड (जिस पर छात्र व प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर हों) और स्कूल पहचान पत्र ले जाना जरूरी है।
  • यूनिफॉर्म कोड: नियमित (Regular) छात्रों को अपने संबंधित स्कूल की ऑफिशियल पोशाक (School Uniform) में ही एग्जाम सेंटर पर आना होगा।
  • निषिद्ध सामग्री (Prohibited Items): परीक्षा हॉल के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस अथवा अनधिकृत कागज/सामग्री ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
  • रिपोर्टिंग टाइम: एग्जाम सुबह 10:30 बजे से शुरू होती है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • प्रश्नपत्र पढ़ने का समय: प्रश्नपत्र वितरण के बाद छात्रों को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय प्रदान किया जाता है।

CBSE Board Timetable 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई 10वीं और 12वीं का टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  1. सीबीएसई की ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in खोलें।
  2. होमपेज पर 'Main Website' (मुख्य वेबसाइट) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. 'Latest @ CBSE' सेक्शन में जाएं।
  4. CBSE Class X Date Sheet 2027 या CBSE Class XII Date Sheet 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  5. टाइमटेबल की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करके भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

यहां भी पढ़े: JEE Main Session 1 2027: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, DigiLocker और Re-KYC को लेकर NTA की नई गाइडलाइन जारी  

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।