कक्षा 9वीं गणित सिलेब्स से नहीं हटा कोई भी टॉपिक! AI दौर के लिए सिलेबस में जुड़े Algorithms, देखें अपडेट

NCERT Clarifies Class 9 Maths Draft Syllabus 2026: NCERT ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9वीं गणित के ड्राफ्ट सिलेबस से कोई भी टॉपिक नहीं हटाया गया है। 'Lines and Angles' और 'Euclidean Geometry' जैसे सब्जेक्ट को अन्य टॉपिक के साथ मिला दिया गया है। जबकि AI और डिजिटल युग की जरूरतों को देखते हुए 'Algorithms' जैसा नया अध्याय शामिल किया गया है।

Sep 25, 2026, 17:35 IST

NCERT Class 9 Maths Syllabus 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 9वीं के गणित यानी Mathematics  सिलेब्स को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही भ्रामक खबरों पर विराम लगा दिया है। NCERT ने ऑफिशियल बयान और ट्वीट जारी कर स्पष्ट किया है कि कक्षा 9वीं गणित के ड्राफ्ट सिलेबस से कोई भी टॉपिक नहीं हटाया गया है।

हाल ही में नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) और NCF-SE 2023 के अंदर जारी किए गए ड्राफ्ट सिलेबस को देखकर छात्रों और टीचरों के बीच यह भ्रम फैल गया था कि 'Lines and Angles' या 'Euclidean Geometry' जैसे महत्वपूर्ण टॉपिको को सिलेब्स से बाहर कर दिया गया है। 

NCERT ने स्पष्ट कर दिया है कि इन टॉपिक्स को हटाया नहीं गया है, बल्कि दूसरे टॉपिक के साथ मिलाया गया है। साथ ही, आधुनिक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) युग को ध्यान में रखते हुए Algorithms जैसे नए चैप्टर को जोड़ा गया है।

NCERT Class 9 Maths Draft Syllabus Update 2026

9वीं के छात्रों के लिए NCERT द्वारा जारी स्पष्टीकरण और सिलेबस के दोबारा से विस्तार से बताया गया है। आप इसके बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
जारीकर्ता संस्था
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)
क्लास और सब्जेक्ट 
कक्षा 9 (Grade 9) - गणित (Mathematics)
क्या टॉपिक्स हटाए गए हैं?
नहीं, किसी भी सब्जेक्ट या अवधारणा को दोबारा नहीं हटाया गया है।
बदलाव का कारण
NEP 2020 और NCF-SE 2023 के अंदर योग्यता-आधारित शिक्षा।
नया जोड़ा गया सब्जेक्ट 
Algorithms (कंप्यूटेशनल थिंकिंग और AI की गणितीय नींव के लिए)।
री-ऑर्गनाइज्ड सब्जेक्ट 
'Lines and Angles' तथा 'Euclidean Geometry' को अन्य चैप्टर्स में मर्ज किया गया।
फाइनल सिलेबस कब आएगा?
शिक्षक और हितधारकों के सुझावों के बाद अक्टूबर 2026 में NCERT/CBSE द्वारा।

NCERT Clarifies Class 9 Maths Syllabus - Official Tweet 

T - 

कौन से टॉपिक्स कहां गए?

NCERT ने स्पष्ट किया है कि केवल चैप्टर्स के अलग से नाम न होने का मतलब यह नहीं है कि सब्जेक्ट हटा दिए गए हैं। सिलेबस को व्यावहारिक और एकीकृत तरीके से एक साथ जोड़ दिया गया है:

  • रेखाएं और कोण: NCERT के अनुसार, इस सब्जेक्ट की बुनियादी अवधारणाएं 6वीं की नई पुस्तक 'गणित प्रकाश' में कवर की जा चुकी हैं। कक्षा 9वीं पार्ट-2 के नए चैप्टर ‘Propositions and Their Converses’ (चैप्टर 9) और ‘Quadrilaterals’ (चैप्टर 12) में इसके एडवांस एप्लिकेशन शामिल किए गए हैं।
  • यूक्लिड की ज्यामिति: पारंपरिक 'Axiom-Theorem-Proof' वाले नीरस रटने के पैटर्न को समाप्त कर दिया गया है। यूक्लिडियन ज्यामिति की अवधारणाओं को अब 9वीं गणित की किताब के चैप्टर 5, 6, 9, 12 और 13 में अलग-अलग जगह शामिल किया गया है, जिससे छात्र व्यावहारिक रूप से ज्यामिति को समझ सकें।

AI Era & Student Guide: कक्षा 9 गणित में 'Algorithms' क्यों शामिल किया गया?

NCERT ने 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप गणित के सिलेबस में अच्छे बदलाव किए हैं, जो छात्रों के करियर के लिए बेहद मददगार साबित होंगे:

  1. कंप्यूटेशनल थिंकिंग पर जोर: आज का कल छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस का है। NEP 2020 के अंदर छात्रों में Problem-Solving Skills विकसित करने के लिए 'Algorithms' को जोड़ा गया है।

  1. AI की गणितीय समझ: आधुनिक AI पूरी तरह से गणित पर आधारित है। छात्रों को शुरुआती लेवल से ही डेटा स्ट्रक्चर्स, एल्गोरिदम और रनिंग-टाइम एफिशिएंसी की गणितीय अवधारणाएं समझाने के लिए इसे 9वीं के सिलेब्स का हिस्सा बनाया गया है।

  1. अक्टूबर 2026 में आएगा फाइनल सिलेबस: NCERT और CBSE द्वारा जारी किया गया ड्राफ्ट केवल टीचरो, छात्रों और शिक्षाविदों से फीडबैक लेने के लिए था। उससे मिले सुझावों के आधार पर अक्टूबर महीने में फाइनल ऑफिशियल सिलेबस और गाइडलाइन्स जारी कर दी जाएंगी।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates