CPCT Admit Card 2026: सीपीसीटी एडमिट कार्ड cpct.mp.gov.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

CPCT Admit Card 2026: मध्य प्रदेश एजेंसी फॉर प्रोमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मध्य प्रदेश कंप्यूटर प्रोफिशियंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट (CPCT) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 8, 2026, 18:09 IST
CPCT Admit Card 2026
CPCT Admit Card 2026

CPCT Admit Card 2026: मध्य प्रदेश एजेंसी फॉर प्रोमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (MAPIT) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर मध्य प्रदेश कंप्यूटर प्रोफिशियंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट (CPCT) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 13 नवंबर, 14 नवंबर और 15 नवंबर 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। 

मध्य प्रदेश सीपीसीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।    

CPCT Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

सीपीसीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।   

Related Stories

सीपीसीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

CPCT Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

मध्य प्रदेश सीपीसीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। एग्जाम से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। मध्य प्रदेश कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (CPCT) एक बेहद महत्वपूर्ण स्क्रीनिंग एग्जाम है जिसका उपयोग उम्मीदवारों के कंप्यूटर ज्ञान, टाइपिंग और आईटी कौशल की जांच करने के लिए किया जाता है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
मध्य प्रदेश एजेंसी फॉर प्रोमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (MAPIT)
परीक्षा का नाम 
मध्य प्रदेश कंप्यूटर प्रोफिशियंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट (CPCT)
परीक्षा की तिथि 
13 नवंबर, 14 नवंबर और 15 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
08 नवंबर 2026 
एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
cpct.mp.gov.in

CPCT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

सीपीसीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले एमएपीआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर What’s New सेक्शन देखें। 

  • अब CPCT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • ये भी पढ़ें: CPCT Admit Card 2026 Released at cpct.mp.gov.in, Download Hall Ticket PDF Link Active, Check Schedule

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।