Rajasthan Women Supervisor Scorecard 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर स्कोरकार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Nov 7, 2026, 12:03 IST

RSSB Women Supervisor Scorecard 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। । इसका एग्जाम 24 जुलाई 2026 को हुआ था। राजस्थान महिला सुपरवाइजर की परीक्षा में शामिल होने वाली कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकती हैं। 

RSSB Women Supervisor Scorecard 2026
RSSB Women Supervisor Scorecard 2026

RSSB Women Supervisor Scorecard 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अब अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर का स्कोरकार्ड 2026 भी जारी कर दिया है। एक दिन पहले रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी की गई थी। राजस्थान महिला पर्यवेक्षक का एग्जाम 24 जुलाई 2026 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक सिंगल शिफ्ट ऑफलाइन ओएमआर मोड में हुआ था। आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी एग्जाम टाइप, एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड भर कर स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।      

Rajasthan Women Supervisor Score Card 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आरएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 72 रिक्त पदों को भरना चाहता है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम 

महिला सुपरवाइजर 

रिक्त पद 

72

परीक्षा की तिथि 

24 जुलाई 2026 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

04 नवंबर 2026 

स्कोरकार्ड जारी होने की डेट

06 नवंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in 

RSSB Women Supervisor Scorecard 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर का स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

RSSB Women Supervisor Scorecard 2026 डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें। 

  • RSSB Women Supervisor Scorecard 2026 पर क्लिक करें।

  • एग्जाम टाइप, एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करें। 

  • स्कोेरकार्ड 2026 PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • स्कोेरकार्ड आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: RSSB Women Supervisor Score Card 2026 (OUT): Check Direct Link to Download Marks PDF Here

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 7, 2026, 12:03 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News