CSIR NET City Slip 2026 Out: सीएसआईआर नेट दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप csirnet.nta.nic.in जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CSIR NET City Slip 2026 Out: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 28, 2026, 10:59 IST

CSIR NET City Slip 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा का शहर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपना Application Number और Password दर्ज करना होगा।

एनटीए की ओर से यह सिटी इंटिमेशन स्लिप 27 नवंबर 2026 को जारी की गई है। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने एग्जाम सिटी सेंटर जानकारी चेक कर सकते हैं। जिससे आप अपनी यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते कर सकेंगे।


Related Stories

CSIR NET December Exam 2026 City Slip 2026 Download link

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी दी जाती है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगे। एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

CSIR नेट सिटी स्लिप 2026 

CSIR NET December 2026: कब होगी परीक्षा?

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा पांच विषयों के लिए आयोजित होगी। इसमें लाइफ साइंसेज, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल साइंसेज, अर्थ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज शामिल हैं।

Subject Wise Exam 2026 Shift & Time

  • 19 दिसंबर 2026: लाइफ साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)।

  • 22 दिसंबर 2026: केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक)।

  • 27 दिसंबर 2026: मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)।

  • CSIR NET City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर CSIR UGC NET December 2026 City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

    4. स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी कोड को भरकर लॉगिन करें।

    5. आपकी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    6. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

     UP PCS Result 2025: यूपी पीसीएस 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा विवाद


    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।