NTA CSIR NET जून 2026 Provisional Answer Key जल्द होगी जारी, जानें ऑब्जेक्शन फीस और स्टेप

NTA की ओर से CSIR UGC NET Answer Key 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। छात्र एनटीए की वेबसाइट पर विजिट करके लेटेस्ट अपडेट्स को चेक करते रहें।

Aug 1, 2026, 19:07 IST

CSIR UGC NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CSIR UGC NET June 2026 एग्डाम में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। NTA बहुत जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जून सेशन की Provisional Answer Key, क्वश्न पेपर और छात्रों की Response Sheet को जारी करने जा रहा है।

यह एग्जाम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित सब्जेक्ट में JRF (Junior Research Fellowship) और Assistant Professor की पात्रता के लिए 17 और 18 जुलाई 2026 को देश भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। आंसर-की जारी होने के बाद छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करके रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

CSIR UGC NET 2026: एग्जाम और आंसर-की से जुड़ी जानकारी

छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम, आंसर-की और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स
एग्जाम का नाम
CSIR UGC NET June 2026 Exam
आयोजक संस्था
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एग्जाम डेट्स 
17 और 18 जुलाई 2026
सब्जेक्ट 
Chemical, Earth, Life, Mathematical, एवं Physical Sciences
आंसर-की का प्रकार
प्रोविजनल आंसर-की 
ऑब्जेक्शन फिल कराने की फीस 
200 प्रति क्वश्न (नॉन-रिफंडेबल)
ऑफिशियल वेबसाइट

csirnet.nta.nic.in से आंसर-की डाउनलोड करने के स्टेप्स 

Provisional Answer Key और Response Sheet को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. NTA के ऑफिशियल CSIR NET पोर्टल csirnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर मौजूद ‘CSIR UGC NET June 2026 Provisional Answer Key & Response Sheet’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को फिल करके लॉगिन करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और NTA की प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।
  5. अपने क्वश्न पेपर और आंसर-की की PDF फाइल डाउनलोड करें। 
  6. फिर, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

ऑब्जेक्शन फिल करने का मिलेगा मौका

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद जो छात्र किसी आंसर से संतुष्ट नहीं होते है, तो वे इसके लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन को फिल कर सकते है। छात्रों को  को ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए तीन से चार दिनों का टाइम दिया जाता है। इसके साथ ही छात्रों को ऑब्जेक्शन फीस भी जमा करनी पड़ती है। 

यहां भी पढ़े: UP Police Constable Result: 76,184 छात्र DV-PST के लिए क्वालिफाई, 17 अगस्त से शुरू होंगे एग्जाम

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates