Delhi High Court SPA Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज़! दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) परीक्षा 2026 के स्टेज-I इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक कल, 11 नवंबर 2026 से एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल delhihighcourt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, इस भर्ती की इंग्लिश टाइपिंग परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थी लिंक एक्टिव होने के बाद उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि एवं अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
Delhi High Court Senior Personal Assistant Admit Card 2026 Link
दिल्ली हाई कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक 11 नवंबर 2026 को cdn.digialm.com पर एक्टिव होगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
Related Stories
Delhi High Court SPA Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
-
संगठन का नाम: दिल्ली उच्च न्यायालय
परीक्षा का नाम: एसपीए ओपन परीक्षा 2026
पद का नाम: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट एवं पर्सनल असिस्टेंट
कुल पदों की संख्या: 150
परीक्षा का चरण: प्रथम चरण
परीक्षा का प्रकार: अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट
एसपीए परीक्षा तिथि: 14 नवंबर 2026
परीक्षा क्षेत्र: दिल्ली-एनसीआर
एडमिट कार्ड: 11 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट: delhihighcourt.nic.in
Delhi High Court SPA Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्माीदवार दिल्ली हाई कोर्ट SPA 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका यहां देखें:
-
दिल्ली हाई कोर्ट की वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
-
Recruitment या Public Notices सेक्शन में जाएं।
-
SPA Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना Registration Number और Password (या जन्मतिथि) डालकर लॉगिन करें।
-
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
दिल्ली हाई कोर्ट SPA एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
दिल्ली हाई कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं:
-
अभ्यर्थी का पूरा नाम
-
रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर
-
माता-पिता या अभिभावक का नाम
-
उम्मीदवार की श्रेणी/वर्ग
-
हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा का नाम एवं चरण
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा का समय और पाली
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
-
केंद्र कोड
-
परीक्षा हॉल में ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
-
वर्जित वस्तुएं
-
परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी नियम व निर्देश
