Delhi High Court SPA Admit Card 2026 (OUT): दिल्ली हाई कोर्ट एसपीए एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Delhi High Court SPA Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 14 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 11, 2026, 17:00 IST
Delhi High Court SPA Admit Card 2026
Delhi High Court SPA Admit Card 2026

Delhi High Court SPA Admit Card 2026: हाई कोर्ट ऑफ दिल्ली (HC) ने 11 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) (ओपन) स्टेज-1 की इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 14 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप 06 नवंबर 2026 को जारी की गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 150 सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरना चाहता है। इसमें 33 पद पर्सनल असिस्टेंट (PA) के शामिल है।

दिल्ली हाई कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट स्टेज-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

Delhi High Court SPA Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

दिल्ली हाई कोर्ट एसपीए इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

Related Stories

दिल्ली हाई कोर्ट एसपीए इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।