Devanshi Gohel Success Story: आज के समय में ज्यादातर युवा MBA जैसी बड़ी डिग्री हासिल करने के बाद कॉर्पोरेट कंपनियों में जॉब करना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने करियर को समाज की सेवा से जोड़ना पसंद करते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी देवांशी गोहेल की है, जिन्होंने MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय डाक विभाग (India Post) के साथ जुड़कर ग्रामीण लोगों की मदद करने का रास्ता चुना।
देवांशी गोहेल पिपलिया शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल (BPM) के रूप में काम कर रही हैं। उनकी कोशिश है कि गांव के लोगों को डाकघर की जरूरी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। वे केवल डाक पहुंचाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देती हैं।
चौपाल के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचा रही डाक विभाग की सेवाएं
देवांशी के काम करने का तरीका उन्हें खास बनाता है। वे गांव में लोगों के बीच जाकर चौपाल लगाती हैं और उनकी जरूरतों को समझती हैं। इसके बाद उन्हें डाक विभाग की सेवाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में बताती हैं। इससे उन लोगों को भी सुविधाओं की जानकारी मिल रही है, जिन्हें पहले इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।
Related Stories
बुजुर्गों को घर पर मिल रही बैंकिंग सुविधा
देवांशी गोहेल का काम बुजुर्गों के लिए बहुत मददगार है। आधार कार्ड के जरिए मिलने वाली बैंकिंग सेवाओं से बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग घर बैठे पैसे निकाल सकते हैं और Bank से जुड़े दूसरे काम भी करवा सकते हैं। देवांशी बुजुर्गों को पेंशन से जुड़े कामों में भी मदद करती है। इसके साथ ही वे लोगों को पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) जैसी योजनाओं की जानकारी भी देती हैं।
डाक विभाग ने सोशल मीडिया (X) पर शेयर की देवांशी गोहेल की कहानी
भारतीय डाक विभाग ने अपने आधिकारिक (X) सोशल मीडिया अकाउंट पर देवांशी गोहेल की कहानी साझा की है। पोस्ट में लिखा है कि देवांशी केवल डाकघर में ही काम नहीं करतीं, बल्कि गांवों में जाकर चौपाल भी लगाती हैं। यहां वे लोगों से मिलती हैं, उनसे बात करती हैं और उनकी समस्याएं सुनती हैं। देवांशी पूरे गाँव के लोगों को डाक विभाग की सेवाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में बताती है। वह लोगों को सरल भाषा में जानकारी समझाती हैं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा ग्रामीण इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
