EXIM Bank Vacancy 2026: एक्जिम बैंक (EXIM Bank) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee), मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
EXIM Bank Recruitment 2026: नोटिफिकेशन PDF
इस भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
Related Stories
|
एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती नोटिफिकेशन 2026
|
EXIM Bank Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
EXIM बैंक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
EXIM Bank Vacancy 2026: पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मैनेजमेंट ट्रेनी, मैनेजर और अन्य निर्धारित पद शामिल हैं। पदों के अनुसार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी।
शैक्षणिक योग्यता
EXIM बैंक के विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी जा सकती है। वहीं, मैनेजर पद के लिए संबंधित क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता के साथ कार्य अनुभव भी आवश्यक हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदवार योग्यता की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से प्राप्त करें।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट। इसी प्रकार, सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
EXIM Bank Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है।
EXIM Bank Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैस करें?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले EXIM बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
3. EXIM Bank Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
4. आवेदन लिंक खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन करें।
5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
6. जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो अपलोड करें।
7. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट लेना ना भूलें।
