FMGE Result 2026: एफएमजीई परीक्षा का परिणाम जारी, 9,354 उम्मीदवार हुए क्वालिफाई, रिजल्ट PDF डाउनलोड करें

 FMGE Result 2026: एफएमजीई परीक्षा 226 का परिणाम आज 10 नवंबर को जारी किया गया है। जिसमें कुल 9,354 उम्मीदवार क्वालिफाई घोषित किए गए हैं। रिजल्ट PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे लिए लिंक पर क्लिक करें।

Nov 10, 2026, 23:19 IST

FMGE Result 2026: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 10 नवंबर 2026 को अपनी वेबसाइट natboard.edu.in पर रिजल्ट घोषित किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। जारी परिणाम के अनुसार कुल 9,354 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है। उम्मीदवार पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके परीक्षा में प्राप्त अंकों और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

एफएमजीई अक्टूबर 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

FMGE Result 2026: हाइलाइट्स 

परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर, 2026 को किया गया था। जिसका परिणाम आज 10 नवंबर को जारी किया गया है। नीचे दिए गए टेबल में उम्मीदवार अन्य डिटेल्स देख सकते हैं:

Related Stories

विवरण
जानकारी
परीक्षा का नाम
FMGE अक्टूबर 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था
NBEMS
परीक्षा तिथि
31 अक्टूबर 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि
10 नवंबर 2026
कुल क्वालिफाई उम्मीदवार
9,354
आधिकारिक वेबसाइट
natboard.edu.in

FMGE Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

एफएमजीई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर FMGE Examination सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब FMGE October 2026 Result के लिंक को ओपन करें।

4. स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ दिखाई देगी।

5. इसमें अपना रोल नंबर सर्च करने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।

6. अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट और प्राप्त अंकों की जांच करें।

7. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

FMGE 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स

एफएमजीई परीक्षा कुल 300 अंकों की आयोजित की जाती है। इसमें क्वालिफाई होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यानी परीक्षा में सफल होने के लिए 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने में सफल हुए हैं, उन्हें क्वालिफाई घोषित किया गया है।

FMGE Scorecard 2026 कब जारी होगा?

NBEMS द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 20 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे मेडिकल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।