IBPS Clerk Prelims Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट ibps.in पर होगा घोषित, यहां से कर सकेंगे चेक

Last Updated: Nov 10, 2026, 10:42 IST

IBPS Clerk Prelims Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स एग्जाम) का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से स्कोर चेक कर सकेंगे। 

IBPS Clerk Prelims Result 2026 Check करें
IBPS Clerk Prelims Result 2026 Check करें

IBPS Clerk Prelims Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि वे प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं या नहीं और मेंस परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर पाए हैं या नहीं। 

IBPS Clerk Result 2026 - हाइलाइट्स

उम्मीदवार IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी—जैसे कि रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट और परीक्षा का विवरण नीचे देख सकते हैं।

  • संस्था का नाम: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS)

  • परीक्षा का नाम: CRP CSA-XVI परीक्षा 2026

  • रिजल्ट जारी होने की तिथि: नवंबर 2026 (संभावित)

  • प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: 10 और 11 अक्टूबर 2026

  • अगला चरण: मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

  • IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा तिथि: 27 दिसंबर 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर CRP-Clerical सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. अब Common Recruitment Process for Clerical Cadre XVI लिंक खोलें।

  4. इसके बाद Result Status of Online Preliminary Examination 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।

  5. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

  6. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।

  7. आपका IBPS Clerk Prelims Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  8. रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

IBPS क्लर्क रिजल्ट 2026 में दिए गए विवरण

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम

  • पिता का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • रोल नंबर

  • उम्मीदवार की श्रेणी (कैटेगरी)

  • परीक्षा का विवरण

  • परीक्षा में पास या फेल होने की स्थिति

  • मेंस परीक्षा से संबंधित जानकारी

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के बाद क्या?

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा। मेंस परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2026 (Tentative) को किया जाएगा। उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे बैंक आवंटन (Provisional Allotment) की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 10, 2026, 10:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News