IIT Madras GATE 2027 Registration Postponed: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया गया है। परीक्षा आयोजक संस्थान IIT मद्रास ने GATE 2027 के रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट में बदलाव किया है। छात्रों के लिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू किया जा रहा था। परंतु, अब इसे पोस्टपोन करके 27 अगस्त 2026 कर दिया गया है।
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर बनाए गए GOAPS (GATE Online Application Processing System) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही, छात्रों को उनके डिजिलॉकर खातों में उनकी जानकारी सही-सही फिल करनी होगी। छात्रों के लिए पोर्टल पर जारी नोटिस में कहा गया है, ‘सभी भारतीय नागरिकों के लिए डिजिलॉकर के माध्यम से GATE 2027 के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। कृपया अपना सत्यापित डिजिलॉकर खाता बनाएं या अपडेट करें।’
GATE 2027: रिवाइज्ड रजिस्ट्रेशन डेट्स और एग्जाम शेड्यूल
IIT मद्रास द्वारा जारी रिवाइज्ड टाइमटेबल की डिटेल्ड जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
नई रिवाइज्ड डेट
|
|
आयोजक संस्थान
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras)
|
|
रजिस्ट्रेशन की शुरुआती डेट
|
27 अगस्त 2026
|
|
बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
|
27 सितंबर 2026
|
|
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
|
5 अक्टूबर 2026
|
|
रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो
|
14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026
|
|
एग्जाम डेट्स
|
6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
|
|
रिजल्ट जारी होने की डेट
|
19 मार्च 2027
|
GATE Registration 2027: GATE 2027 एप्लीकेशन फीस
GATE 2027 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र बिना लेट फीस और लेट फीस के साथ यहां से जानें।
- महिला / SC / ST / PwD कैटेगरी के छात्र: 1,000 (लेट फीस के साथ: 1,500)
- अन्य सभी कैटेगरी (सामान्य/OBC/ईडब्ल्यूएस व विदेशी नागरिक): 2,000 (लेट फीस के साथ: 2,500)
GOAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स
GATE 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए GOAPS 2027 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी फिल करके रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
- फिर, एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- शैक्षणिक डिटेल्स को फिल करें।
- एग्दाम सेंटर और पेपर को चुनें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
- फिर, निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट को डाउनलोड कर लें।
छात्र इस नई अपडेट के बारे मे विस्तार से जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर GATE 2027 के पोर्टल पर जाकर चेक करें।
