GIMS Staff Nurse Admit Card 2026 gims.ac.in पर जारी, एक्टिव हुआ लिंक, जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स

GIMS Staff Nurse Hall Ticket 2026: GIMS ग्रेटर नोएडा ने स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gims.ac.in पर जारी कर दिया गया हैं, जिन्हें छात्र लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के एग्जाम पैटर्न के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े।

Nov 25, 2026, 12:15 IST
GIMS Staff Nurse Admit Card 2026 Out gims.ac.in
GIMS Staff Nurse Admit Card 2026 Out gims.ac.in

GIMS Staff Nurse Exam 2026: उत्तर प्रदेश शासन के स्वायत्त संस्थान गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने GIMS Staff Nurse Exam 2026 के एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया हैं। जिन छात्रों ने स्टाफ नर्स के 100 पोस्ट पर भर्ती के लिए सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब वेबसाइट gims.ac.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) 3 दिसंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम सेंटर पर छात्रों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:00 बजे निर्धारित की गई है, जबकि सभी छात्रों के लिए एंट्री गेट सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

GIMS Staff Nurse Admit Card 2026 Download Link 

GIMS Staff Nurse Exam 2026 में शामिल होने वाले छात्र अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। 

Related Stories

GIMS Staff Nurse Admit Card 2026

यहां क्लिक करें

GIMS Staff Nurse Admit Card 2026: एग्जाम डेट, टाइमिंग और मुख्य डिटेल्स 

ग्रेटर नोएडा स्टाफ नर्स एग्जाम और हॉल टिकट से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई जानकारियों को देखें। 

  • संस्थान का नाम: गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा।
  • पोस्ट व वैकेंसी: स्टाफ नर्स (कुल 100 पद)।
  • एडमिट कार्ड स्थिति: जारी (23 नवंबर 2026 से उपलब्ध)।
  • एग्जाम डेट: 3 दिसंबर 2026।
  • एग्जाम टाइम: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक।
  • रिपोर्टिंग टाइम व गेट बंद होने का समय: रिपोर्टिंग सुबह 7:00 बजे; गेट बंद सुबह 8:30 बजे।
  • ऑफिशियल वेबसाइट: gims.ac.in

gims.ac.in से GIMS Staff Nurse Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र GIMS Greater Noida Staff Nurse Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें। 

  • GIMS की ऑफिशियल वेबसाइट gims.ac.in पर विजिट करें। 
  • होमपेज या रिक्रूटमेंट /नोटिस बोर्ड या What's New सेक्शन में GIMS Staff Nurse Admit Card 2026 या कैंडिडेट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को फिल करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा; इसमें अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्रेचर, एग्जाम डेट, शिफ्ट समय और सेंटर की पूरी डिटेल्स को चेक करें। 
  • फिर, एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें। 
  • चेक करने के बाद इसका कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सेंटर के जरूरी निर्देश

3 दिसंबर को होने वाले CBT एग्जाम में शामिल होने से पहले छात्रों को क्वश्न पेपर की संरचना और एग्जाम सेंटर के नियमों के बारे में जानना जरूरी हैं। 

  • क्वश्न व मार्क्स संरचना: एग्जाम में कुल 100 क्वश्न (100 मार्क्स के लिए) पूछे जाएंगे, जिन्हें तीन सेक्शन (60, 25 और 15 प्रश्न) में बांटा गया है, जिनमें नर्सिंग सब्जेक्ट जैसे मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग, फंडामेंटल्स, चाइल्ड हेल्थ, मेंटल हेल्थ, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी आदि के साथ अन्य निर्धारित सब्जेक्ट भी शामिल हैं।
  • नेगेटिव मार्किंग: हर सही आंसर के लिए 1 मार्क्स दिया जाएगा। साथ ही, हर गलत आंसर पर 0.25 मार्क्स को काटा जाएगा। 
  • इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट: एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और ओरिजनल फोटो कॉपी को साथ ले जाना जरूरी है।

यहां भी पढ़े: किस क्लास में पढ़ते हैं 16 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन से स्कूल से कर रहें हैं पढ़ाई

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।