Govt Jobs For 30 Years Age: सरकारी नौकरी हर किसी युवा का सपना होती है क्योंकि इसमें आपको शोहरत और पैसा दोनों मिलते हैं, लेकिन कई बार उम्र की वजह से भी सरकारी नौकरी मिल नहीं पाती। पर कुछ युवाओं को यह भी मानना है कि 30 की उम्र होेने के बाद आपको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। जबकि यह सच नहीं है। 30 की उम्र के बाद भी आप सरकारी नौकरी कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के बूते हासिल कर सकते हैं। आप नीचे लेख में लिस्ट देख सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा
अगर आप भी 30 साल के हो चुके हैं और अभी भी सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए UPSC एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार 32 साल तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इसमें OBC को 35 साल और SC/ST को 37 साल तक की छूट मिलती है। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन में डिग्री होनी चाहिए।
इस परीक्षा को पास करने के बाद आप आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस, भारतीय रेलवे अकाउंट्स सर्विस, भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा सहित अन्य पदों पर चयनित हो सकते हैं।
Related Stories
राज्य लोक सेवा आयोग
30 साल की उम्र के बाद उम्मीदवार के पास राज्य लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक शानदार अवसर हो सकता है। इसके लिए आयु सीमा 30 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होती है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इस परीक्षा को पास करने के बाद आप डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, डीएसपी, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक कमिश्नर वाणिज्यिक कर, लेखा अधिकारी, एआरटीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला और आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य पदों पर चयनित हो सकते हैं।
एसएससी सीजीएल
जो उम्मीदवार 30 साल के हो चुके हैं और सरकार नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए एसएससी सीजीएल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आयु सीमा 30 से 32 वर्ष तक होती है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। परीक्षा पास करने के बाद केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में इंस्पेक्टर और ऑफिसर लेवल की नौकरी मिल सकती है।
बैंकिंग सेक्टर
अगर आप 30 की उम्र में करियर को लेकर परेशान हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंकिंग सेक्टर आपकी राह देख रहा है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होती है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होना अनिवार्य है। परीक्षा पास करने के बाद पब्लिक सेक्टर के बैंकों में शानदार सैलरी मिलती है।
बीमा क्षेत्र में सुनहरा करियर
जिन उम्मीदवार की आयु 30 साल हो चुकी है। उन उम्मीदवारों के लिए बीमा क्षेत्र बेसब्री से उनकी राह देख रहा है। इसके लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई है। कैटेगरी वाइज अलग से छूट मिल सकती है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आप बीमा क्षेत्र की परीक्षा को पास करने के बाद लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर बेहतरीन करियर और वर्क-लाइफ बैलेंस मिलता है।
