HBSE कक्षा 10th और 12th Admit Card 2026 जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

HBSE October 2026 Admit Card Out: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 10वीं और 12वीं की अक्टूबर 2026 कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट और री-अपीयर एग्जाम के एडमिट कार्ड को वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया हैं। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के साथ डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

Sep 22, 2026, 17:21 IST
HBSE 10th 12th Admit Card 2026 Out
HBSE 10th 12th Admit Card 2026 Out

HBSE Compartment & Improvement Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने माध्यमिक (Class 10th) और उच्च माध्यमिक (Class 12th) के अक्टूबर 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल रूप से जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा यह एडमिट कार्ड शैक्षणिक (Academic) तथा हरियाणा मुक्त विद्यालय (Haryana Open School - HOS) के कंपार्टमेंट, Partial Improvement, Full Improvement, CTP, OCTP, Re-appear और एडिशनल सब्जेक्ट कैटेगरी के छात्रों के लिए जारी किए गए हैं।

10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने पिछले साल के रोल नंबर, नाम, पिता/माता के नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE Class 10th & 12th October Exam 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

हरियाणा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जा रहे अक्टूबर 2026 के Supplementary और Improvement Exam से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
आयोजक संस्था 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH / HBSE), भिवानी
एग्जाम कैटेगरी 
Compartment, Partial/Full Improvement, CTP, OCTP, Re-appear, Additional
दोनों कक्षाओं की एग्जाम डेट 
01 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026
10वीं की एग्जाम डेट्स 
01 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026
12 वीं की एग्जाम डेट्स 
01 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026
एग्जाम टाइमिंग 
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
कुल एग्जाम सेंटर 
140 एग्जाम सेंटर 
कुल रजिस्टर्ड छात्र 
39,537 छात्र-छात्राएं (25,646 छात्र एवं 13,891 छात्राएं)
ऑफिशियल वेब पोर्टल
bseh.org.in 

HBSE October Exam 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

HBSE Compartment & Improvement Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए 10वीं और 12वीं के छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Admit Card Secondary/Sr. Secondary Special/Supplementary Exam October 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन खुलेगा।
  4. ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी कैटेगरी (जैसे- COMPARTMENT / PARTIAL IMPROVEMENT / FULL IMPROVEMENT / ADDITIONAL) को चुनें।
  5. इसके बाद उपलब्ध डिटेल्स को फिल करें:
    • Previous Roll No. या New Roll No.
    • Candidate Name, Father Name और Mother Name
    • या Registration No.
  6. Search / Submit बटन पर क्लिक करें। 
  7. फिर, एडमिट कार्ड को स्क्रीन से डाउनलोड करें। 
  8. फिर, उसका एक साफ प्रिंटआउट लें।

HBSE 10th-12th October 2026 Admit Card & Date Sheet 

HBSE 10th-12th October 2026 Admit Card Out
HBSE 10th October 2026 Date Sheet 
HBSE 12th October 2026 Date Sheet 

एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

यदि डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में आपके नाम, माता-पिता के नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर या सब्जेक्ट में कोई गलती दिखाई देती है, तो इसे तुरंत बोर्ड कार्यालय के द्वारा चेक करवाएं। एग्जाम शुरू होने से पहले सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ बोर्ड कार्यालय, भिवानी से संपर्क करके डिटेल्स में करेक्शन करवा लें ताकि एग्जाम के दिन किसी प्रकार की रुकावट न आए।

यहां भी पढ़े: SBI Advisory On Bank Strike: 28 सितंबर से 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, UPI और ATM चलेंगे या नहीं? जानें पूरी जानकारी

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates