HBSE Exam Date 2027 OUT: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखें घोषित, मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होंगे एग्जाम

HBSE Exam Date 2027 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा  10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू होेगी, जबकि  12वीं की 3 मार्च से होगी। Students इस लेख में हरियाणा बोर्ड 10th, 12th की डेट शीट 2027 देख सकते हैं।

Nov 27, 2026, 11:23 IST
HBSE 10th, 12th Exam Date 2027 चेक करें।
HBSE 10th, 12th Exam Date 2027 चेक करें।

HBSC 10th, 12th Exam Date 2027 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने साल 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 26 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2027 के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा (IAS) ने भिवानी मुख्यालय से यह जानकारी साझा की है। अभी बोर्ड ने केवल परीक्षा शुरू होने और खत्म होने की तारीखें जारी की हैं।

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 हाइलाइट्स

छात्र नीचे दी गई तालिका में हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

Related Stories

बोर्ड का नाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH)
परीक्षा का नाम
HBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027
शैक्षणिक सत्र
2026-27
कक्षा
10वीं (Secondry), 12वीं (Senior Secondary)
12वीं परीक्षा तिथि
3 मार्च 2027 से 8 अप्रैल 2027
10वीं परीक्षा तिथि
4 मार्च 2027 से 26 मार्च 2027
आधिकारिक वेबसाइट

HBSE 10th, 12th Date Sheet 2027: सब्जेक्ट वाइज हरियाणा बोर्ड डेटशीट कब आएगी?

बोर्ड ने कहा है कि किस विषय की परीक्षा किस दिन होगी, इसकी पूरी डेटशीट अलग से आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। डेटशीट जारी होने के बाद सभी छात्र जो 10वीं और 12वीं की कक्षा में पढ़ते हैं वे अपने विषयों के हिसाब से पूरा शेड्यूल देख सकेंगे। डेटशीट और अन्य जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करते रहें।

Haryana Board 10th, 12th Exam: पिछले सत्र के आंकड़े

पिछले साल की बात करें तो बोर्ड ने 27 जनवरी 2026 को पूरी डेटशीट जारी की थी। उस समय परीक्षाओं का आयोजन कुछ इस प्रकार हुआ था:

  • 12वीं की परीक्षा: 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक।

  • 10वीं की परीक्षा: 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक।

  • परीक्षा का समय और केंद्र: दोनों कक्षाओं के पेपर दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक।

  • शिफ्ट: एक शिफ्ट।

  • परीक्षा केंद्र: 1,431 परीक्षा केंद्र।

  •  छात्र: 5 लाख 66 हजार 411 छात्र

  • रिजल्ट: 12वीं का परिणाम 12 मई को और 10वीं का रिजल्ट 14 मई को।

  • Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।