HP Patwari Admit Card 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog - HPRCA) द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 16 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Himachal Pradesh Patwari Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा एचपी पटवारी परीक्षा 2026, 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 234 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स यहां देख सकते हैं।
Related Stories
-
परीक्षा संचालन संस्था: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)
पद का नाम: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (Junior Office Assistant)
कुल रिक्तियां: 234
परीक्षा तिथि: 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड तिथि: 16 नवंबर 2026
परीक्षा का स्तर: राज्य स्तरीय (State-level)
परीक्षा की आवृत्ति: वार्षिक (Yearly)
आधिकारिक वेबसाइट: hprca.hp.gov.in
HP Patwari Admit Card 2026 Download Link
हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक cdn3.digialm.com पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार बिना देरी किए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
|
HPRCA Patwari Admit Card 2026 Link
|
HP Patwari Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:
-
होमपेज पर उपलब्ध Latest सेक्शन में Admit card link for Recruitment for the Post of Patwari Exam 25027 लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / यूजर आईडी और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा; इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।
