HPRCA TGT Arts Revised Result 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

HPRCA TGT Arts Revised Final Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने TGT (आर्ट्स) ट्रेनी पदों का संशोधित रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। पोस्ट कोड 25001 के तहत लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in  पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 6, 2026, 09:14 IST
HPRCA TGT Arts Revised Final Result 2026 डाउनलोड करें।
HPRCA TGT Arts Revised Final Result 2026 डाउनलोड करें।

HPRCA TGT Arts Revised Final Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने TGT Arts (As Trainee) भर्ती का संशोधित फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। पोस्ट कोड 25001 के तहत कुल 425 पदों के लिए जारी संशोधित परिणाम में 414 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

HPRCA TGT Result 2026 PDF Link

HPRCA TGT Arts Revised Result 2026 क्यों जारी किया गया?

आयोग ने यह संशोधित परिणाम हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश और राज्य सरकार के निर्देशों के बाद जारी किया है। इससे पहले TGT Arts पोस्ट कोड 25001 का फाइनल रिजल्ट 10 जून 2026 को घोषित किया गया था। अब आयोग ने पुराने परिणाम को संशोधित करते हुए नया फाइनल रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार पुराने रिजल्ट के बजाय 5 नवंबर 2026 को जारी नई  मेरिट लिस्ट PDF में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।

Related Stories

HPRCA TGT Arts Revised Result 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

आयोग का नाम
HPRCA, हमीरपुर
पद का नाम
TGT Arts (As Trainee)
पोस्ट कोड
25001
कुल पद
425
सफल उम्मीदवार
414
पुराना रिजल्ट
10 जून 2026
संशोधित रिजल्ट
5 नवंबर 2026
रिजल्ट का माध्यम
PDF
आधिकारिक वेबसाइट
hprca.hp.gov.in

HPRCA TGT Arts Revised Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना संशोधित रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के Results या What's New सेक्शन को खोलें।

  • TGT (Arts) (As Trainee) Post Code 25001 Revised Final Result के लिंक पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • अब PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

  • अपना रिजल्ट चेक करने के बाद PDF डाउनलोड करके सेव रख लें।

  • Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।