HTET Biometric Verification: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया आज यानी 10 से 12 अगस्त तक शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इन तीन दिनों तक जारी रहेगी। साथ ही, यह राज्य के सभी 22 जिलों में बनाए गए सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी।
HTET एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह स्टेप करना बेहद जरूरी है। प्रशासनिक कारणों से बोर्ड ने हिसार जिले के निर्धारित वेरिफिकेशन सेंटर में लास्ट टाइम पर बदलाव किया है। हिसार में पहले घोषित सेंटर 'राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय' की जगह अब प्रक्रिया जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नियर फव्वारा चौक में आयोजित की जा रही है। साथ ही, छात्रों के लिए एचटेट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना जरूरी है वरना छात्रों के इस वेरिफिकेशन के बिना फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
HTET बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र HTET बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में हिस्सा लेने से पहले यहां दी गई सभी जानकारियों को देखें। यह टेबल नीच छात्रों की समझ के लिए दी गई है।
Related Stories
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
आयोजक संस्था
|
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी
|
|
प्रक्रिया का नाम
|
HTET बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
|
|
निर्धारित डेट्स
|
10 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026
|
|
टाइम
|
सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
|
|
हिसार का नया वेरिफिकेशन सेंटर
|
जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नियर फव्वारा चौक, हिसार
|
|
इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स
|
मूल एडमिट कार्ड और ओरिजनल सरकारी फोटो पहचान पत्र
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
HTET Biometric Update: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सेंटर पर जाने से पहले गाइडलाइंस
छात्र बायोमेट्रिक वेरिफिकेशनमें हिस्सा लेने से पहले बोर्ड के द्वारा जारी किए गए निर्देशों को देखें। साथ ही, इन निर्देशों के अनुसार, केवल वही छात्र वेरिफिकेशन सेंटर पर जा सकते हैं, जिनका नाम बोर्ड की ऑफिशियल लिस्ट में जारी किया गया है। साथ ही, छात्र निन्मलिखित नियम यहां से देखें।
-
डॉक्यूमेंट्स साथ लाएं: एग्जाम के टाइम जारी किए गए ओरिजनल एडमिट कार्ड और एक सरकारी फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी साथ ले जाना जरूरी है।
-
फोटोकॉपी या डिजिटल कॉपी अमान्य: एडमिट कार्ड या पहचान पत्र की फोटोकॉपी, स्कैन कॉपी या मोबाइल में दिखाई गई डिजिटल कॉपियों को सेंटर पर एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
-
गृह जिले में उपस्थित हों: हरियाणा के छात्र अपने गृह जिले में स्थापित सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। अन्य राज्यों के छात्र अपने चुने गए पहले एग्जाम शहर या निकटतम जिला मुख्यालय के सेंटर पर जा सकते हैं।
HTET Biometric Update Verification List
छात्रों को बोर्ड द्वारा दी गई डेट्स और टाइम के अनुसार अपनी प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए। साथ ही, आयोग द्वारा दिए गए टाइम के अंदर ही छात्रों को सेंटर पर विजिट करना होगा, वरना कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र यहां नीचे टेबल से सभी डिटेल्स के बारे में जानें।
|
इवेंट
|
डेट्स
|
|
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन शुरू डेट
|
10.08.2026
|
|
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लास्ट डेट
|
12.08.2026
|
|
रिपोर्टिंग टाइम
|
सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
|
HTET Biometric Update: एचटेट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जिला-वाइज लिस्ट
BSEH ने हरियाणा के हर जिले में एक HTET वेरिफिकेशन सेंटर को निर्धारित किया है। छात्रों को दिए गए टाइम के अंदर ही सेंटर पर विजिट करना होगा। साथ ही, बाहर के छात्रों को अपनी पहली पंसद के अनुसार चुने गए सेंटर्स पर विजिट करना होगा। सभी छात्र यहां नीचे दिए गए लिंक से देखें सेंटर्स की लिस्ट।
HTET Biometric Centers List - यहां क्लिक करें
HTET बायोमेट्रिक वेरिफिरेशन लिस्ट 2026 को कैसे डाउनलोड करें?
छात्र HTET एग्जाम के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से जाने आसान स्टेप्स क्या है।
1. ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
2. "बायोमेट्रिक सत्यापन अनुसूची और जिलावार सत्यापन केंद्रों की सूची" लिंक देखें।
3. फिर, साइड में मौजूद ‘यहां क्लिक करें’ बटन पर क्लिक करें।
4. सेंटर लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
5. अपने जिले की जांच करें और सेंटर का नाम और एडरस को नोट कर लें।
छात्रों के लिए इंपोर्टेंट बातें
-
सेंटर निकलने से पहले लिस्ट दोबारा चेक करें: कई बार लास्ट टाइम पर किसी अन्य जिले के सेंटर में भी परिवर्तन संभव हो सकता है। इसलिए निकलने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर 'District-wise Verification List' जरूर देख लें।
-
बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट का ध्यान रखें: बायोमेट्रिक स्कैनिंग के दौरान हाथों पर मेहंदी, स्याही या कोई अन्य केमिकल न लगा हो, जिससे मशीन को उंगलियों के निशान पढ़ने में असुविधा न हो।
-
समय प्रबंधन: भीड़ और कतार से बचने के लिए सुबह 9:00 बजे सेंटर खुलने के तुरंत बाद या दोपहर के शुरुआती समय में पहुंचना बेहतर रणनीति साबित हो सकती है।
-
रिजल्ट का अगला स्टेप: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा होने के तुरंत बाद बोर्ड फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। जिन छात्रों का बायोमेट्रिक सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा, उनका रिजल्ट बिना किसी अड़चन के घोषित कर दिया जाएगा।
-1786350378433.webp)