IBPS PO Mains Result 2026: आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट जल्द जारी, ये रहे डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

IBPS PO Mains Result 2026: आईबीपीएस जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीओ मेन्स की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसका एग्जाम 04 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। आईबीपीएस पीओ मेन्स के एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 12, 2026, 18:06 IST
IBPS PO Mains Result 2026
IBPS PO Mains Result 2026

IBPS PO Mains Result 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी XVI की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसका एग्जाम 04 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। आईबपीएस पीओ रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से कुल 7565 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। 

आईबीपीएस पीओ के मुख्य एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

IBPS PO Mains Result 2026 Download Link

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा। लिंक नीचे टेबल में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट 2026 की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

Related Stories

आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 
जल्द जारी 

IBPS PO Mains Result 2026 Expected Date - हाइलाइट्स 

आईबीपीएस पीओ के मेन्स परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को सलेक्शन के अगले प्रोसेसे यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मेन्स परीक्षा के बाद सलेक्शन की कोई गारंटी नहीं है। सलेक्शन के लिए सभी चरणों को पास करना महत्वपूर्ण है। बाकी हाइलाइट्स टेबल में अन्य जरूरी डिटेल्स दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
पद का नाम 
प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी
रिक्त पद 
7565
सलेक्शन प्रोसेस 
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू 
परीक्षा का नाम 
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2026 
रिजल्ट 
जल्द 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ibps.in 

IBPS PO Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आईबीपीएस पीओ मेन्स का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What's New/Result सेक्शन देखें। 

  • IBPS PO Mains Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।