IBPS RRB 15th Correction Form 2026: आईबीपीएस आरआरबी फॉर्म में डायरेक्ट लिंक ibps.in से करें सुधार

IBPS RRB 15th Correction Form 2026: आईबीपीएस ने आरआरबी करेक्शन फॉर्म 2026 की विंडो ओपन की है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपने फॉर्म में सुधार 8 अक्टूबर, 2026 तक कर सकते हैं। 

Oct 7, 2026, 14:00 IST
IBPS RRB 15th Correction Form 2026: आईबीपीएस आरआरबी फॉर्म में डायरेक्ट लिंक ibps.in से करें सुधार
IBPS RRB 15th Correction Form 2026: आईबीपीएस आरआरबी फॉर्म में डायरेक्ट लिंक ibps.in से करें सुधार

IBPS RRB 15th Correction Form 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी फॉर्म करेक्शन विंडो लिंक एक्टिव कर दिया है। IBPS के लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2026 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।   जिन उम्मीदवारों ने अपना एप्लिकेशन फॉर्म पूरा भरा था, उनके लिए Edit का ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है। ये सुविधा ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I, II और III के पदों के लिए भी उपलब्ध है। 

IBPS RRB 15th Correction Form 2026: करेक्शन लिंक 

IBPS आरआरबी फॉर्म में करेक्शन का विंडो 7 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक एक्टिव किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फीस का भुगतान किया था, वे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। 

IBPS RRB 15th करेक्शन फॉर्म 2026  लिंक 

IBPS RRB 15th Correction Form 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि IBPS RRB 15th Application Form 2026 में करेक्शन की सुविधा एक बार ही होती है। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम संसोधन से पहले फॉर्म को ध्यान से पढ़ने की सलाही दी जाती है। अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें:

भर्ती संगठन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS)
पोस्ट  ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I, II और III 
करेक्शन विंडो  7 और 8 अक्टूबर, 2026 
फॉर्म में करेक्शन का तरीका  ऑनलाइन 
करेक्शन फीस  2000 रुपये 
ऑफिशियल वेबसाइट  ibps.in 

IBPS RRB 15th Correction Form 2026: ऑनलाइन करेक्शन कैसे करें?

ऑनलाइन करेक्शन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 

स्टेप 2 अब IBPS RRB के सेक्शन पर जाएं। 

स्टेप 3 अब ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I, II और III पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 अब रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। 

स्टेप 5 स्क्रीन पर कैप्चा कोड दर्ज करें। 

स्टेप 6 अब अपने फॉर्म में Edit करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

IBPS RRB 15th Correction Form 2026: करेक्शन फीस

जो उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में करेक्शन करना चाहते हैं, उन्हें 2000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू रहेगा। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates