IBPS RRB PO Admit Card 2026:आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें

IBPS RRB PO Admit Card 2026: आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने स्केल ऑफिसर पोस्ट के लिए अप्लाई किया था, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 10, 2026, 11:00 IST

IBPS RRB PO Admit Card 2026: आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 9 नवंबर 2026 को ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट ibps.in पर अपलोड कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने CRP RRBs-XV भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए Registration No. या Roll.no. और Password या Date of Birth दर्ज करनी होगी।

IBPS RRB 15th Officer Scale-I Pre Admit Card 2026 link

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 और 22 नवंबर 2026 को किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए लिंक से डाउनलोड करें।

Related Stories

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 

IBPS RRB PO Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

संस्था का नाम: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन 

परीक्षा का नाम: IBPS RRB PO 2026 

पोस्ट : स्केल ऑफिसर -I 

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 9 नवंबर 2026 

परीक्षा की तारीख: 21 और 22 नवंबर 2026 

परीक्षा का माध्यम: ऑनलाइन 

एडमिट कार्ड का स्टेटस : जारी 

वेबसाइट: ibps.in 

IBPS RRB PO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।

2. होमपेज पर CRP RRBs सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब CRP RRBs-XV Officer Scale-I Preliminary Examination Call Letter के लिंक पर क्लिक करें।

4. इसके बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।

5. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें।

6. कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

7. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

8. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी चेक करें

आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।