IBPS PO 16th Mains Score Card 2026: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोर कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS PO 16th Mains Score Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO 16th Mains Score Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा के मेन्स चरण में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 27, 2026, 18:40 IST

IBPS PO 16th Mains Score Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO 16th Mains Score Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा के मेन्स चरण में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त अपने सेक्शन-वाइज और कुल अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसे 27 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। नीचे स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और पूरी प्रक्रिया दी गई है।

Also Check: IBPS PO Mains Score Card 2026

IBPS PO 16th Mains Score Card 2026: Highlights

आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोर कार्ड 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

संगठन: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)

परीक्षा का नाम : IBPS PO Mains 2026

भर्ती प्रक्रिया: CRP PO/MT-XVI

पद का नाम : प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)

कुल रिक्तियां: 7,565

मेन्स परीक्षा की तारीख : 4 अक्टूबर 2026

रिजल्ट जारी होने की तारीख: 19 नवंबर 2026

स्कोर कार्ड जारी होने की तारीख:  27 नवंबर 2026

स्कोर कार्ड का मोड : ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in

Related Stories

IBPS PO Mains Score Card 2026 Download Link

आईबीपीएस ने पीओ मेन्स परीक्षा का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

 यहां क्लिक करें - IBPS PO 16th Mains Score Card 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोर कार्ड जल्द डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

IBPS PO 16th Mains Score Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. होमपेज पर CRP PO/MT सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब CRP PO/MT-XVI भर्ती प्रक्रिया का लिंक खोलें।

4. यहां IBPS PO Mains Score Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

6. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।

7. अब लॉगिन या सबमिट बटन पर क्लिक करें।

8. आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

9. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

स्कोर कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

उम्मीदवारों को अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। इसमें आमतौर पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, कैटेगरी, सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, कुल अंक और संबंधित कटऑफ की जानकारी शामिल होती है।

 CBSE CTET Exam City Slip 2026 Out: सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।