IGNOU Hall Ticket 2026 December: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसंबर 2026 टर्म-एंड एग्जाम (TEE) में शामिल होने जा रहे देश भर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिसंबर सेशन के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in और समर्थ स्टूडेंट पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इग्नू द्वारा जारी रिलाइज्ड डेटशीट के अनुसार, दिसंबर 2026 सेशन के थ्योरी एग्जाम 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक चलेंगे। ऐसे में सभी रजिस्टर्ड छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एनरोलमेंट नंबर के माध्यम से टाइम रहते हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।
IGNOU December TEE 2026: मुख्य डिटेल्स
इग्नू दिसंबर 2026 टर्म-एंड एग्जाम और हॉल टिकट से जुड़े सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
Related Stories
|
इवेंट
|
ऑफिशियल और डिटेल्स
|
|
विश्वविद्यालय का नाम
|
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
|
|
एग्जाम का नाम
|
दिसंबर टर्म-एंड एग्जाम 2026 (December TEE 2026)
|
|
हॉल टिकट की स्थिति
|
जल्द
|
|
एग्जाम की डेट्स
|
25 नवंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक
|
|
एग्जाम की शिफ्ट्स
|
सुबह की शिफ्ट: 10:00 AM से 1:00 PM
शाम की शिफ्ट: 2:00 PM से 5:00 PM
|
|
आवश्यक लॉगिन डिटेल्स
|
9 या 10 अंकों का एनरोलमेंट नंबर और प्रोग्राम कोड
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट्स
|
ignou.ac.in और ignou.samarth.edu.in
|
IGNOU Admit Card 2026
IGNOU जल्द ही सेशन 2026-27 के लिए दिसंबर 2026 TEE के एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगा। छात्र अपने एडमिट कार्ड समर्थ पोर्टल या ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
|
IGNOU एडमिट कार्ड 2026
|
IGNOU Hall Ticket 2026 Download Link: समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) से हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
इग्नू अब अपने अधिकांश छात्र सेवाओं और एग्जाम एडमिट कार्ड के लिए समर्थ पोर्टल का उपयोग कर रहा है। हॉल टिकट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in या सीधे स्टूडेंट लॉगिन पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर 'Announcements' या 'Student Support' टैब के अंतर्गत 'Hall Ticket for December 2026 Term End Examination' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना 10 मार्क्स का एनरोलमेंट नंबर फिल करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से अपने प्रोग्राम कोड (Program Code) का से सेलेक्शन करें।
- फिर, डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- फिर, इसमें फिल सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
- चेक करने के बाद एग्जाम के दिन साथ ले जाने के लिए इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
हॉल टिकट पर क्या-क्या जानकारी को चेक जरूरी है?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को यहां नीचे दी गई सभी डिटेल्स को चेक करें।
- एग्जाम का नाम और फोटो
- एनरोलमेंट नंबर और प्रोग्राम कोड
- एग्जाम सेंटर का कोड और पूरा पता
- सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम की डेट और दिन
- एग्जाम की शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
एग्जाम सेंटर के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- आईडी कार्ड जरूरी: एग्जाम सेंटर में एडमिशन के लिए हॉल टिकट की हार्ड कॉपी के साथ-साथ इग्नू का ओरिजनल छात्र पहचान पत्र (IGNOU Student ID Card) ले जाना जरूरी है। यदि किसी कारणवश इग्नू आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो सेंटर सरकार या राज्य सरकार द्वारा जारी कोई भी ओरिजनल फोटो पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या वोटर आईडी साथ रखें लें।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध: एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त वर्जित है।
- समय से पहले पहुंचें: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले अपने निर्धारित एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं।
यहां भी पढ़े: CBSE Board OSM Evaluation 2026: आईपीएसी स्पॉट इवैल्यूएशन पोर्टल पर डेटा वेरिफिकेशन और फ्रीजिंग की लास्ट डेट जारी, देखें नोटिस
