CBSE Board OSM Evaluation 2026: आईपीएसी स्पॉट इवैल्यूएशन पोर्टल पर डेटा वेरिफिकेशन और फ्रीजिंग की लास्ट डेट जारी, देखें नोटिस

Last Updated: Nov 16, 2026, 13:04 IST

CBSE OSM Evaluation 2026 IPS Portal Update: सीबीएसई (CBSE) ने सेशन 2025-26 के लिए IPS स्पॉट इवैल्यूएशन पोर्टल पर 10वीं और 12वीं के मूल्यांकन डेटा वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया से जुड़े नए निर्देशों को जारी किया हैं, जिसके अंदर सीएनएस (CNS) को 15 दिन के अंदर डेटा को फ्रीज करना होगा। छात्र ऑफिशियल नोटिस के लिए यहां देखें। 

CBSE OSM Evaluation 2026 IPS Portal Update
CBSE OSM Evaluation 2026 IPS Portal Update

CBSE OSM Evaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेशन 2025-26 की 10वीं और 12वीं के मुख्य बोर्ड एग्जाम के मूल्यांकन से जुड़े कार्यों में ट्रार्सपर्सिं लाने और मूल्यांकनकर्ताओं, मुख्य नोडल पर्यवेक्षकों (CNS), हेड एग्जामिनर और अन्य स्टॉफ के पारिश्रमिक भुगतान को समय पर आसान बनाने के लिए IPS Spot Evaluation Portal 2026 में महत्वपूर्ण अपडेट और निर्देश जारी किए हैं।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सभी स्पॉट इवैल्यूएशन सेंटर्स के चीफ नोडल सुपरवाइजर्स (CNS) को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे पोर्टल पर सभी डेटा की सटीक जांच कर लें। साथ ही, बैंक खातों की जानकारी भी सही ढंग से फिल कर लें। 

CBSE IPS Portal 2026: मुख्य डिटेल्स क्या हैं? 

सीबीएसई के इस नए सर्कुलर से जुड़ी मुख्य डिटेल्स और टाइम टेबल को नीचे दी गई टेबल में दिया गया है। सभी छात्र आसानी से इसे देख और समझ सकते है। 

इवेंट

ऑफिशियल निर्देश और डिटेल्स 

जारीकर्ता संस्था

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

पोर्टल का नाम

IPS Spot Evaluation Portal (क्लास X और XII मुख्य परीक्षा 2026)

नोटिस जारी होने की डेट

11 नवंबर 2026

डेटा पूरा करने और फ्रीज करने का टाइम 

नोटिस जारी होने के 15 दिन के अंदर 

मुख्य उद्देश्य

मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों के पारिश्रमिक भुगतान का त्वरित और सटीक प्रसंस्करण

ऑफिशियल वेबसाइट

cbse.gov.in

CBSE OSM Evaluation 2026 IPS Portal Data Verification: यहां क्लिक करें 

CBSE IPS Portal Data Verification 2026: 

कक्षा 12वीं के मूल्यांकन डेटा और OSM से जुड़े नए नियम

कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) डेटा के संबंध में बोर्ड ने स्पष्ट किया है :

  • डेटा री-अलाइनमेंट: रिकॉर्ड को वास्तविक उपस्थिति और मूल्यांकन डेटा के साथ संरेखित (Align) करने के लिए पोर्टल पर पहले से फाइनल रूप से फिल किए गए डेटा को हटा दिया गया है। अब OSM प्रक्रिया के दौरान कैप्चर किया गया वास्तविक मूल्यांकन डेटा पोर्टल पर उपलब्ध है। सीएनएस (CNS) को इस डेटा का वेरिफिकेशन करके संबंधित कर्मचारियों के बैंक खाता डिटेल्ड, आईएफएससी कोड (IFSC Code) और मोबाइल नंबर फिल करने होंगे।

  • विशेष मामले (कन्वेयंस और फूड अलाउंस): ऐसे मामलों में जहां शिक्षक मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित रहे और पूरे दिन मौजूद रहे, लेकिन OSM सिस्टम में उनके लॉगिन डिटेल्स कैप्चर नहीं हो पाए, वे उस दिन के लिए कन्वेयंस और भोजन भत्ते (Conveyance and Food Allowances) के एलिजिबल होंगे। ऐसे मामलों के दावे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) को ऑफलाइन मोड से भेजने होंगे, जो वेरिफिकेशन के बाद भुगतान प्रक्रिया पूरी करेंगे।

कक्षा 10वीं (Class X) के मूल्यांकन डेटा और नई विशेषताओं की जानकारी

कक्षा 10वीं के मूल्यांकन के संबंध में बोर्ड ने निम्नलिखित प्रावधान किए हैं:

  • मूल्यांकन तिथियां दर्ज करना: पोर्टल पर मूल्यांकन तिथियों को दर्ज करने के लिए एक नई सुविधा जोड़ी गई है। जिस तारीख को संबंधित केंद्र पर मूल्यांकन समाप्त हुआ था, वह तारीख पहले से ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है, और सीएनएस को मूल्यांकन तिथियों की प्रविष्टि करनी होगी।
  • सुधार का अवसर: जिन सीएनएस (CNS) ने या तो आवश्यक डेटा अपलोड नहीं किया था या गलत डेटा अपलोड कर दिया था, उन्हें पोर्टल पर जानकारी को अपडेट और ठीक करने का एक और अवसर प्रदान किया गया है।

डेटा प्रविष्टि और फ्रीजिंग के लिए इंपॉर्टेंट स्टेप 

पोर्टल पर डेटा फिल करते समय इन निम्नलिखित नियमों का पालन करना जरूरी है:

  1. एंट्री का क्रम (Order of Entry): डेटा हमेशा ऊपर से नीचे (Top-Down) के क्रम में भरें। सबसे पहले चीफ नोडल सुपरवाइजर्स (CNS), हेड एग्जामिनर (HE), अन्य कार्यकत्ता (Functionaries), सपोर्ट स्टाफ, और लास्ट में पेमेंट डिटेल्स को फ्रीज और सर्टिफाइ करें।
  2. सपोर्ट स्टाफ के नियम: मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), क्लर्क, आईटी पर्सन और सीएनएस के लिए क्लर्क को किसी एक हेड एग्जामिनर के तहत नहीं, बल्कि अलग से 'सपोर्ट स्टाफ' स्क्रीन पर पूरे स्कूल के लिए एक बार जोड़ा जाना चाहिए। फ्रीज करने से पहले कक्षा 10 के लिए कम से कम एक एमटीएस और एक क्लर्क, तथा कक्षा 12 के लिए कम से कम एक एमटीएस और एक आईटी पर्सन होना अनिवार्य है।
  3. वैलिडेट और फ्रीज (Validate & Freeze): सभी प्रविष्टियों की जांच के लिए 'वैलिडेट डेटा' का उपयोग करें। किसी भी त्रुटि को सुधारने के बाद डिक्लेरेशन चेकबॉक्स पर टिक करें और डेटा को अंतिम रूप देने के लिए 'फ्रीज' पर क्लिक करें। फ्रीज करने के बाद डेटा में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है, इसलिए बैंक विवरण की सटीकता की व्यक्तिगत रूप से जांच करना अनिवार्य है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 16, 2026, 13:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News